रायबरेली: अपना दल (एस) में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान


रिपोर्टर: विपिन राजपूत, रायबरेली
रायबरेली की सदर विधानसभा क्षेत्र 180 के रघुनाथ सिंह इकौना ग्राम सभा में अपना दल (एस) द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल एवं सदर विधानसभा उपाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल को पार्टी का मुकुट, टोपी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर सदर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मंच राजन पटेल, जिला सचिव इंद्रेश विक्रम सिंह पटेल, छात्र मंच युवा जिला अध्यक्ष यथार्थ उपाध्याय, अजय यादव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का आह्वान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम मंदिर दान घोटाला: ट्रस्टियों पर भड़के पूर्व सांसद विनय कटियार, कहा- 'चोरों को भेजो जेल'

Mon Jun 15 , 2026
राम मंदिर दान घोटाला: ट्रस्टियों पर भड़के पूर्व सांसद विनय कटियार, कहा- ‘चोरों को भेजो जेल’​अयोध्या। राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर राम जन्मभूमि आंदोलन के फायरब्रांड नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने अपनी ही सरकार और ट्रस्ट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट […]

You May Like

advertisement