मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रो. निरुपमा भट्टी को सम्मानित करने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रो. निरुपमा भट्टी को सम्मानित करने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 23 जून : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 21 जून, 2025 को पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र में मनाया गया जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा योग के प्रचार व प्रसार के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज की शिक्षिका व यूथ रेड क्रॉस की काउंसलर प्रो. निरुपमा भट्टी तथा कुवि की योग के प्रति समर्पित स्वयंसेवक पायल को सम्मानित करने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शिक्षा सहित हर क्षेत्र में योग का बहुत महत्व है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी योग द्वारा शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्रों का ध्यान केंद्रित करने, तनाव कम करने और भावनात्मक स्थिरता प्राप्त करने में प्रयोग किया जा रहा है जिससे शैक्षणिक प्रदर्शन, कार्यक्षमता और समग्र कल्याण में सुधार होता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू में यूजी कोर्स में दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ी

Tue Jun 24 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक अब तीन जुलाई तक किए जा सकेंगे आवेदन, पहले 25 जून थी अंतिम तिथि।कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रदान करना लक्ष्य। पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए आवेदन की […]

You May Like

Breaking News

advertisement