एसवीएसयू में यूजी कोर्स में दाखिलों की अंतिम तिथि बढ़ी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

अब तीन जुलाई तक किए जा सकेंगे आवेदन, पहले 25 जून थी अंतिम तिथि।
कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा अधिक से अधिक युवाओं को कौशल प्रदान करना लक्ष्य।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने अंडर ग्रेजुएट (यूजी) प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अंतिम तिथि 25 जून को बढ़ा कर अब तीन जुलाई कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आवेदन करने का मौका मिले, इसी उद्देश्य से अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।
देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय में कई राज्यों के विद्यार्थी यूजी प्रोग्राम दाखिला लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं। इस बार विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी को मिला कर कुल 50 से भी ज्यादा प्रोग्राम में दाखिलों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार के बताया कौशल आधारित विषयों में दाखिला लेने के प्रति विद्यार्थियों की रुचि निरंतर बढ़ती जा रही है। यह ऐसे प्रोग्राम हैं, जो सीधे रोजगार से जुड़े हैं। बैठक में कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि अलग-अलग प्रोग्राम के अनुसार अत्याधुनिक लैब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में स्थापित की गई हैं। नई लैब स्थापित करने के लिए विश्वविद्यालय के पास पर्याप्त बजट है। विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग और हैंड्स ऑन प्रैक्टिस से जोड़ना हमारा पहला लक्ष्य है, ताकि वो इंडस्ट्री के लिए पूरी तरह से तैयार होकर निकले। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में स्किल इको सिस्टम को व्यापक और मजबूत बनाने में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय अग्रदूत की भूमिका में है। पूरे देश के सामने भी यह अपने आप में एक मॉडल है। उन्होंने कहा कि कौशल रोजगार प्राप्त करने का एक सशक्त माध्यम है। अधिक से अधिक युवाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी उद्देश्य से महिला एवं पुरुष छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि बहार से आने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया में इंडस्ट्री पार्टनर को भी सम्मिलित किया गया है। दाखिला प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पैनल में इंडस्ट्री एक्सपर्ट भी शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को आवेदन की अंतिम तिथि है इसके पश्चात यूजी कोर्स के लिए दाखिलों की सूचियां लगाई जाएंगी। प्रोफेसर सुरेश कुमार ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिलों की अंतिम तिथि 21 जुलाई निर्धारित की गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना इज्जतनगर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन क्लीन" के तहत कुल 490 लीटर अवैध शराब माल का किया निस्तारण

Tue Jun 24 , 2025
थाना इज्जतनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्लीन” के तहत कुल 490 लीटर अवैध शराब माल का किया निस्तारण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मालों के निस्तारण के संबंध में चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन 3.0” के तहत क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय, जनपद बरेली व प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर जनपद बरेली मय पुलिस […]

You May Like

advertisement