श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 300 बच्चों को पिलाया स्वर्णप्राशन

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 300 बच्चों को पिलाया स्वर्णप्राशन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 31 मई : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा स्वर्णप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 बच्चों को स्वर्णप्राशन की अमृत बूंदें पिलाई गई। अपने बच्चों को स्वर्णप्राशन की बूंदे पिलाने पहुंचने अभिभावकों की सुबह से ही ओपीडी के बाहर लंबी कतार लगी हुई थी। दरअसल, स्वर्णप्राशन संस्कार का उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, बुद्धि, स्मरण शक्ति एवं संपूर्ण विकास को बढ़ाना है। आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में हर पुष्य नक्षत्र के दिन विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अस्पताल परिसर में कैंप लगाया जाता है, जिसमें कौमारभृत्य विभाग के वैद्य स्वर्णप्राशन संस्कार करते हैं।
बता दें कि स्वर्णप्राशन एक आयुर्वेदिक विधि है, जिसमें शुद्ध स्वर्ण भस्म, घृत (घी), मधु और कुछ औषधियों के मिश्रण को विशेष विधि से तैयार कर बच्चों को दिया जाता है। यह परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है और बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में कारगर मानी जाती है।
28 जून को लगेगा कैंप : वैद्य कटारिया
कौमारभृत्य विभाग के प्रो. वैद्य अमित कटारिया ने बताया कि आगामी पुष्य नक्षत्र 28 जून को स्वर्णप्राशन संस्कार आयोजित किया जाएगा। हर पुष्य नक्षत्र के दिन यह संस्कार बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है। स्वर्णप्राशन बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। स्मरण शक्ति व बुद्धि विकास में सहायता करता है। यही नहीं, बार-बार बीमार पड़ने वाले बच्चों को स्वास्थ्य लाभ देता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नन्हें सितारों के जोश और कला से सजा सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय का समर कार्निवल

Sun Jun 1 , 2025
नन्हें सितारों के जोश और कला से सजा सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय का समर कार्निवल वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र 28 मई एवं 30 मई तक सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय में ‘समर कार्निवल’ का आयोजन अत्यंत उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह रंगारंग आयोजन विशेष रूप से कक्षा ब्लूमर्स से कक्षा पाँच […]

You May Like

Breaking News

advertisement