थाने में हुई पीस कमेटी की मीटिंग, परंपरागत तरीके से मनाएं ईदुल अजहा त्योहार

थाने में हुई पीस कमेटी की मीटिंग, परंपरागत तरीके से मनाएं ईदुल अजहा त्योहार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में ईदुल अजहा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आज शनिवार को सीओ निलेश कुमार मिश्रा , थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में फतेहगंज पश्चिमी थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ निलेश मिश्रा ने सभी लोगों को चेताया कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह के तरीके से प्रतिबंधित रहेगी। ईदुल अजहा का पर्व त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाएं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा की कुर्बानी के अवशेष बाहर न फेंकें। कुर्बानी की फोटो भी सोशल साइट पर ना डालें। त्यौहार में व्यवधान डालने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी ने पीस कमेटी की मीटिंग के दौरान लोगों को बकरा ईद का त्योहार प्रारंभ परंपरागत ढंग से बनाने की अपील की और उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना करें। और कुर्बानी के बाद अवशेष इधर-उधर ना फेंके कुर्बानी के बाद नालियों में अगर खून बहता मिलता है तो कार्रवाई होगी। इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम हाफिज इस्लाम वारिस, वरिष्ठ व्यापारी मोहम्मद ताजिक अजिम, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, सभासद शराफत हुसैन, सभासद डॉक्टर मोइन उद्दीन अंसारी, सभासद अबोध सिंह, जाकिर हुसैन, सतीश महेश्वरी, कृपाल सिंह, नईम उद्दीन, मोहम्मद नवैद अंसारी, कपड़ा व्यापारी ताहिर राजा नूरी, नदीम अंसारी, मोहम्मद मुन्ने ट्रेलर, सतुईया खास के ग्राम प्रधान रामकुमार, जगतपाल सिंह, सोहरा गांव के इस्लाम हुसैन, इमरान हुसैन, प्रधान साकिर हुसैन, टिटौली पूर्व प्रधान इम्तियाज हुसैन, अगरास प्रधान कफील अहमद, पूर्व प्रधान पुत्तन खां, माधौपुर इस्लामनगर गोटिया के प्रधान जाहिद हुसैन, अली मोहम्मद ठेकेदार, प्रधान कमरुद्दीन, मोहम्मद अकतर, राशिद राजा मरकाजी, हाफिज ताहिर खां, हाफिज सैफ अली, जाकिर हुसैन आदि लोग मीटिंग में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना विशारतगंज पुलिस द्वारा 52 ताश के पत्तें एक प्लास्टिक का कट्टा, दो मोमबत्ती अर्धजली, एक माचिस कुल 520 रुपए व तीन अभियुक्त किए गिरफ्तार

Sun Jun 1 , 2025
थाना विशारतगंज पुलिस द्वारा 52 ताश के पत्तें एक प्लास्टिक का कट्टा, दो मोमबत्ती अर्धजली, एक माचिस कुल 520 रुपए व तीन अभियुक्त किए गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1. मुरारी पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम इस्माइलपुर थाना […]

You May Like

advertisement