रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 11लाख की ठगी, एसएसपी के आदेश पर तीन साल बाद हुआ मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके युवक से 11 लाख ठगे। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर 3 साल बाद पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज। जानकारी के मुताबिक गांव औंध निवासी सचिन सिंह ने एसएसपी को बताया करीब तीन साल पहले शाहजहाँपुर में किराए पर रह रहे अपने भाई के कमरे में गुजरात के शिवशंकर मिश्र और उनकी पत्नी रेखा से उनकी मुलाकात हुई थी।उन्होंने रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन चार किस्तों में अन्य किसी व्यक्ति की खाते में डलवाकर 11 लाख ठग लिए।इतना ही नहीं भरोसा दिलाने के लिए दिल्ली ले जाकर मेडिकल की औपचारिकता पूरी कराने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी करा दिया।इसके बाद ट्रेनिंग के लिए भी पत्र जारी करा दिया।ट्रेनिंग के नाम पर भी 10 हजार ठग लिए।आरोपी ने पीड़ित को ट्रेनिंग के लिए झारखंड अपने परिचित व्यक्तियों के पास भेज दिया।अगले दिन शिवशंकर भी वहां पहुंच गया।तीन लोगों से मिलवाकर कह गया यह लोग आपको ट्रेनिंग करवाएंगे।वह तीनों व्यक्ति पीड़ित को रेलवे स्टेशन पर घुमाते रहे।रात को झांसा देकर फरार हो गये।आरोपी शिवशंकर का मोबाइल नंबर भी बंद आने लगा।धोखाधड़ी का अहसास होने पर उसने रेलवे विभाग के अधिकारी से मिलने पर नियुक्ति पत्र,ट्रेनिंग पत्र फर्जी होने की जानकारी हुई।एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी शिवशंकर मिश्र और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज के बाद विवेचना शुरू की गई है।जल्द आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी ने रामगंगा नगर स्थित रामायण वाटिका का किया निरीक्षण

Wed Mar 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य एवं उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण मणिकंदन ए. के साथ आज रामगंगा नगर में बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई रामायण वाटिका का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता […]

You May Like

Breaking News

advertisement