मध्य प्रदेश रीवा 04 जून मनगवां के गंगेव स्टेडियम में आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मध्य प्रदेश रीवा 04 जून मनगवां के गंगेव स्टेडियम में आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव …

स्टेट हेड/राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934

दिनांक 01 जून 2025, मनगवॉं
विधानसभा मनगवां के युवा विधायक इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह बतलाया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आगमन दिनांक 04 जून 2025 को विधानसभा मनगवां के गंगेव स्टेडियम में समय 02.00 बजे अपरान्ह होने जा रहा है। साथ में यशस्वी उप मुख्यमंत्री विंध्य के विकास पुरुष राजेन्द्र शुक्ला , पूर्व केन्द्रीय मंत्री जिला प्रभारी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री- प्रह्लाद सिंह पटेल , रीवा लोकसभा सांसद जनार्दन मिश्रा ,जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती नीता कोल , भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ,अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय , सभी वर्तमान विधायक गण, सभी पूर्व विधायक गण, पार्टी के विधानसभा मनगवां के सभी पांचों मंडल अध्यक्ष,मातृशक्तियां, सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित समस्त जनता-जनार्दन की उपस्थिति रहेगी। विधायक मनगवां 73 इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने सभी सम्मानीय जनता-जनार्दन से दिनांक 04 जून 2025 को समय-02.00 बजे अपरान्ह गंगेव के स्टेडियम में पधारने का करबद्ध विनम्र आग्रह किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विधानसभा में निर्मित हो चुके एवं निर्माणाधीन करोड़ों की लागत वाली हिनौती गौधाम परियोजना , मनगवॉं की अस्पताल, ओवरब्रिज, कई स्वास्थ्य केन्द्र,गंगेव में नवीन अस्पताल, गढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र, रघुनाथगंज में उपस्वास्थ्य केन्द्र, रामपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र, लालगाँव में उपस्वास्थ्य केन्द्र, कोलहई में उप स्वास्थ्य केंद्र, हर्दी कला में उप स्वास्थ्य केंद्र, बेलवापैकान में उपस्वास्थ्य केन्द्र, रपटा, पुलिया, ग्रेवल एवं सुदूर सड़कों का, कई पंचायतों में सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास सहित भूमिपूजन करने के साथ-साथ विधानसभा मनगवां के लिए विकास के द्वार खोलेंगे। इस अवसर पर विधायक मनगवां 73 इन्जीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने बतलाया कि विधानसभा मनगवां के विकास के लिए शैक्षणिक जगत में उन्नयन के लिए गढ़ में लाडली बेटियों के महाविद्यालय, अपराधों में कमी लाने के लिए चौकी लालगांव का थाना में उन्नयन, कस्बाई इलाका लालगांव को नगर पंचायत, लालगाँव में बाईपास निर्माण, तकनीकी शिक्षा में उन्नयन के लिए पालीटेक्निक कालेज, केन्द्रीय विद्यालय, रामपुर सर्किल जिला मऊगंज जनपद नईगढ़ी में खर्रा में महाविद्यालय के स्थापना के साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मनगवॉं के तालाब मलकपुर जिसके बारे में प्रसिद्ध लोकोक्ति है “काहे महिमान मनगवॉं अइहीं – काहे मलकपुर रोटी खइहीं” का सौंदर्यीकरण, साथ ही साथ विधानसभा मनगवां में आने वाले समस्त तालाबों का एवं बावड़ियों एवं अमृत सरोवर के तहत कुंआ निर्माण एवं ग्राम पंचायत बंधवाकोठार तथा ग्राम पंचायत देवरिहनगांव को जोड़ने वाले उन्नत पुल निर्माण का भूमि पूजन शिलान्यास सम्मिलित रहेगा।युवा खिलाड़ियों के लिए
खेल कूद मैदान , किसानों के हित में विपणन बोर्ड का डबल लाक का केन्द्र, युवा खिलाड़ियों के लिए तैराकों के लिए ग्राम पंचायत हर्दी कला में तरण ताल का निर्माण, महिला एवं बाल विकास के कार्यालय सहित कई नवनिर्माण की आधार शिला रखी जायेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग: तन और मन को स्वस्थ बनाने का माध्यम

Sun Jun 1 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत योग: तन और मन को स्वस्थ बनाने का माध्यम* भगवान कृष्ण है योगेश्वर और योग के स्वामी ,यानि योग और ईश्वर : डा प्रवेश कुमार चौधरी • योग ही जीवन है : डॉ. प्रवेश कुमार,राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिंदू परिषद • योग से व्यक्ति निरोगी होता है और […]

You May Like

advertisement