सीएम के निर्देश पर जनपद में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

सीएम के निर्देश पर जनपद में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
बदायूँ: 03 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं । मा० मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में सोमवार सांय को आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि 05 जून 2025 को गंगा दशहरा को दृष्टिगत रखते हुए गंगा के किनारे एवं बर्ड फ्लू के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए समस्त गोवंश आश्रय स्थलों आदि स्थानों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया जाए, साथ ही 07 जून 2025 को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के दृष्टिगत साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मा० मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जनपद बदायूँ में कछला गंगा घाट व 41 गंगा किनारे के ग्रामों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में संचालित गोवंश आश्रय स्थलों पर भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव एवं फागिंग भी करायी गयी। समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत एवं पशुचिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बर्ड फ्लू और बैक्टीरिया जनित रोगों को ध्यान में रखते हुए समस्त गोवंश आश्रय स्थलों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा निरन्तर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराते रहें

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर 4 जून को होगा कदंब पथ योजना के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ

Wed Jun 4 , 2025
विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर 4 जून को होगा कदंब पथ योजना के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 कदंब पथ योजना के सहभागी मां ध्यानमूर्ति सत्संग सेवा संस्थान के द्वारा मथुरा-वृन्दावन मार्ग पर रोपे […]

You May Like

advertisement