गोविंदानंद आश्रम में श्रीमहंत बंसीपुरी महाराज का महंत सर्वेश्वरी गिरि ने किया स्वागत

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के हाल ही में प्रयागराज के महाकुंभ में मनोनीत हुए श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज का आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि सहित नगरवासियों की ओर से किया गया भव्य अभिनंदन।

पिहोवा, 22 फरवरी : शिवपुरी रोड़ स्थित श्री गोबिंदानंद आश्रम में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के हाल ही में प्रयागराज के महाकुंभ में मनोनीत हुए श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज का आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरी सहित नगरवासियों की ओर से भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर गोविंदानंद आश्रम के सह संरक्षक एवं षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक स्वामी आशुतोष पुरी, अधिवक्ता मिथुन अत्री, बारू राम बंसल,राजेश गोयल,धर्मवीर अत्री, प्रिंस अत्री,अशोक मित्तल,सतीश धवन, विनोद बंसल, नरेश चक्रपाणि (गोरा) पवन शर्मा,सतीश कौशिक, गिन्नी चक्रपाणि,तरसेम गर्ग,कृपाल सैनी, आदित्य बहल, लखविंदर सेतिया, नरेंद्र छाबड़ा, सुशील गुप्ता, पंकज गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, सरोज गुप्ता, लव, कुश सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीमहंत बंसी पुरी का फूल मालाएं पहनाकर व महिला श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि वेे अल्प आयु में ही सन्यास दीक्षा लेकर प्रभु भक्ति के मार्ग की ओर अग्रसर हुए। उन्होंने सन् 1973 में पिहोवा मेंं पृथुदक नगरी में आए थे तब से लेकर आज तक नगरवासियों के अटूट प्रेम व स्नेह के चलते इस पावन भूमि को अपनी कर्म व धर्म भूमि बना लिया। आज वे अनेक मठ मंदिरो का संचालन बखूबी ढंग से कर रहे हैैं। उन्होंने कहा कि संत महात्मा सदैव ही ज्ञान का प्रचार कर समस्त मानव जाति को सत्य ओर धर्म का मार्ग दिखाने का काम करते है। महंत सर्वेंश्वरी गिरी ने कहा कि श्रीमहंत बंसी पुरी का सरल स्वभाव, सादगी व भक्ति भाव से ओतप्रोत जीवन हमें जीने के साथ साथ ऊंचाई तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। सनातन धर्म व राष्ट्र को समर्पित ऐसे महान संत के चरणो में अपना शत शत नमन अर्पित करती हूं। देश की संस्कृति व संस्कारों को बचाने का कार्य संत समाज ने ही किया है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज ने धर्मनगरी में अनेक धार्मिक कार्यों की शुरूआत कर लोगों को धर्म से जोडऩे व अपनी पुरातन संस्कृति व संस्कारो से बांधे रखने के सराहनीय कार्य किए है। नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, उपप्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र पप्पु ढींगरा, समाजसेवी विपिन काहड़ा, हन्नु चक्रपाणि,उमाकांत शास्त्री,नाथी राम धीमान, सुनील सिंगला, शाश्वत चक्रपाणि, बलदेव गर्ग, अशोक गुप्ता,मनमोहन, विजय शर्मा,अनुज गर्ग सहित अनेक गण्यमान्यजनो ने महंत बंसी पुरी के श्रीमहंत बनने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धूमधाम,कृतज्ञता और भव्यता से मना सहारा किंडरगार्टन विंग का 22 वां स्थापना दिवस

Sun Feb 23 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 23 फरवरी : सहारा किंडरगार्टन विंग ने 22 फरवरी को अपना 22वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जिसमें शिक्षा,चरित्र निर्माण और सामुदायिक सेवा में दो दशकों से अधिक की उत्कृष्टता को याद किया गया। यह भव्य समारोह स्कूल परिसर में “अतीत को गले लगाना, वर्तमान […]

You May Like

Breaking News

advertisement