पांच गांव गोद लेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय

पांच गांव गोद लेगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार और पर्यावरण जगरूकता पर काम करते हुए ग्रामीणों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का संकल्प।
विश्व पर्यावरण दिवस पर दुधौला के तालाब पर हुआ भव्य कार्यक्रम, पौधरोपण किया गया और जागरूकता रैली निकाली गई।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दुधौला सहित अपने आसपास के पांच गांवों को गोद लेगा। इन गांवों में जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में अभियान चलाया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। मुख्यातिथि के रूप में उन्होंने मंच से कहा कि पलवल मेरी कर्मभूमि है। इस क्षेत्र को विकसित बनाने की दिशा में हम प्रतिबद्ध हैं। कौशल विकास और जागरूकता, दोनों इस विकास के आधार बनेंगे। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना से इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सकारात्मक प्रभाव दिखा है। किंतु शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण को केंद्र बिंदु बनाते हुए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दुधौला सहित आसपास के पांच गांवों को गोद लेगा। इन गांवों में उपरोक्त सभी आयामों पर काम होगा। ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण की दृष्टि से स्वच्छता हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत कम्पनियों को भी इस अभियान के साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया।
इससे पूर्व दुधौला गांव के सरपंच सुनील कुमार एवं पंचायत सदस्यों ने कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार का पगड़ी पहना कर स्वागत किया। आंगनवाड़ी की महिला कार्यकर्ताओं ने कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा को पौधा भेंट कर स्वागत किया। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में विश्वविद्यालय और ग्राम पंचायतें मिल कर कार्य करेंगी। सरपंच सुनील कुमार ने कुलपति और कुलसचिव का स्वागत करते हुए कहा कि दुधौला गांव को विश्वविद्यालय से एक नई पहचान मिली है। सरपंच सुनील कुमार ने कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार के आह्वान पर दुधौला को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की बात कही। डीन प्रोफेसर आर एस राठौड़ ने कहा कि दुधौला गांव को स्वच्छ बनाने की दिशा में मिल कर काम करेंगे। उन्होंने दुधौला के तालाब के स्वच्छ बनाने की योजना पर काम करने की बात कही।
कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा, सरपंच सुनील कुमार, डीन प्रोफेसर आर एस राठौड़ एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों और पंचायत सदस्यों ने मिल कर पौधे लगाए। कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने जागरूकता रैली को रवाना किया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूक के नारे लगाते हुए गांव में रैली निकाली। सरपंच सुनील कुमार ने जागरूक रैली का अपने कार्यालय पर भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व विद्यार्थियों के नुक्कड़ नाटक के जरिए पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संदेश दिया।
इस अवसर पर डीन प्रोफेसर ऋषिपाल, डीन प्रोफेसर आशीष श्रीवास्तव, डीन प्रोफेसर कुलवंत सिंह, उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा, खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नकुल सिंह, संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता, विधि अधिकारी केशव शर्मा, ओएसडी संजीव तायल, डॉ. विकास भदौरिया, पर्यावरण शिक्षक हेमंत कम्बोज एवं डॉ. राजकुमार तेवतिया भी उपस्थित थे।
दुधौला गांव में तालाब किनारे पौधारोपण करते कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा एवं सरपंच सुनील कुमार।
कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार का पगड़ी पहना कर स्वागत करते सरपंच सुनील कुमार एवं ग्राम पंचायत सदस्य।
जागरूकता रैली में शामिल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं सरपंच सुनील कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच सामंजस्य को रेखांकित करेगी इंटर्नशिप परियोजना : डॉ. रामेन्द्र सिंह

Thu Jun 5 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान आई. के. एस. के अंतर्गत इंटर्नशिप परियोजना- 2025 पर करेगा कार्य।भारतीय त्योहारों के माध्यम से प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के बीच सामंजस्य को रेखांकित करेगी परियोजना।भारतीय संस्कृति, परंपराओं और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने वाली कई परियोजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान […]

You May Like

Breaking News

advertisement