भापजा नेता रोहित नेगी हत्याकांड: एसएसपी ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानों को 10.30 बजे तक बंद करने के निर्देश

सागर मलिक

रोहित नेगी हत्याकांड: SSP ने दिए आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर 10.30 तक सभी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रेम नगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना में पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस बल के संपूर्ण क्षेत्र में भ्रमण किया गया व क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने तथा सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नही जाएगा। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर को क्षेत्र में स्थित छात्रों/ बाहरी व्यक्तियों के हॉस्टलों/अन्य निवास के स्थानों पर सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाये जाने , बाहरी व्यक्तियों द्वारा हास्टल संचालन करने पर लापरवाही lकी शिकायतों के दृष्टिगत लगातार हॉस्टलों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आकस्मिक तलाशी लिये जाने,क्षेत्र में आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर 10.30 तक सभी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए।

रात्रि में छात्रों के वाहनों की अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए गए व रात्रि में समस्त वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए, एसएसपी देहरादून द्वारा शुद्दोंवाला, मांडूवालां व आसपास के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की गई और वार्ता के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को स्थानीय निवासियों के सहयोग से तत्काल समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में बढ़ रहा कोरोना वायरस, दो शहरों में मिले 5 नए मामले

Thu Jun 5 , 2025
कोरोना अपडेट: उत्तराखंड में बढ़ रहा कोरोना वायरस, दो शहरों में मिले 5 नए मामले,सागर मलिक 1-हल्द्वानी में कोरोना संक्रमण बढ़ा |2-देहरादून में चार नए मामले |3-हरिद्वार में एक संक्रमित मिला। दून के साथ अब हरिद्वार में भी कोरोना संक्रमण के मामले आने लगे हैं। बुधवार को पांच लोग में […]

You May Like

Breaking News

advertisement