विश्व पर्यावरण दिवस 2025 को पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बरेली पुलिस लाइन में अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित भविष्य के लिए योगदान देना है।
एसएसपी महोदय द्वारा स्वयं वृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बताया गया। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
“पेड़ हमारे जीवन का आधार है, वे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से लड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और भावी पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करें।”*
बरेली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास ही सतत विकास की दिशा में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। तथा इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गंगा दशहरा पर इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस के द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

Fri Jun 6 , 2025
गंगा दशहरा पर इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस के द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस द्वारा एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं को शरबत वितरित किया गया। यह […]

You May Like

advertisement