ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया गया शर्बत वितरण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में ज्येष्ठ माह के निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर शर्बत वितरण प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया एवं बताया गया कि ज्येष्ठ माह बहुत ही पवन माह होता है एवं इस माह में सभी को जलपान करना बहुत ही पुण्य का कार्य होता है एवं इस अवसर पर हर व्यक्ति विशेष को जलपान कराना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए ताकि इस भीषण ग्रीष्म काल में कोई भी पानी की कमी से परेशान न हो और अपने आप शर्बत रूपी पान से तृप्त कर सके एवं यह भी बताया गया कि हमे जायदा गर्मी में कभी भी बाहर नहीं निकलना चाहिए एवं जब बहुत ही जरूरी हो तभी बाहर जाएं एवं बाहर जाते समय छतरी तथा एक पानी की बोतल जरूर साथ में ले जाए तथा दिन भर कुछ न कुछ तरल पदार्थ लेते रहना चाहिए इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को शर्बत पान कराकर उन्हें तृप्त किया गया साथ ही निर्जला एकादशी के महत्व को भी बताया गया एवं स्वास्थ्य लाभों के विषय में बताया गया एवं बताया कि निर्जला एकादशी व्रत रखने से न केवल आत्मशुद्धि होती है बल्कि हमारे शरीर को भी डिटॉक्सिफाई करता है योग और ध्यान के माध्यम से हम अपने मानसिक स्वास्थ्य तथा शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकते है।इस अवसर पर हिरदेश कुमार, मनमोहन सिंह, सरिता कुमारी, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महासमुंद के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी निधीश कुमार कोष्टी निलंबित

Sat Jun 7 , 2025
लापरवाही और अनियमितता के मामले में शासन ने की कार्रवाई महासमुंद, 06 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय कार्य में अनियमितता, तय दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय, स्टॉक में गंभीर कमी और बिक्री राशि में लाखों रुपये की गड़बड़ी के मद्देनज़र महासमुंद जिले के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी […]

You May Like

advertisement