उत्तराखंड: श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

उत्तराखंड: श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म,
सागर मलिक

जब बस श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकी, तो ज्योति शौचालय गई। थोड़ी ही देर में वहां से महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी।

ऋषिकेश में श्रीनगर-कर्णप्रयाग बस अड्डे के शौचालय में आज सुबह एक महिला ने शिशु को जन्म दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार और आस-पास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

महिला ज्योति थापा (21) पत्नी मनीष थापा नेपाली मूल के परिवार से है। यह परिवार कर्णप्रयाग के ब्राडी सेन क्षेत्र में मजदूरी करता है। महिला परिवार के साथ आज हिमाचल की ओर काम के सिलसिले में यात्रा के लिए निकली थी।

जब बस श्रीनगर कर्णप्रयाग बस अड्डे पर कुछ देर के लिए रुकी, तो ज्योति शौचालय गई। थोड़ी ही देर में वहां से महिला के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आईएसबीटी में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत सहायता पहुंचाई,

चिकित्सक और फार्मासिस्ट की टीम के अन्य सदस्यों की सूझबूझ व त्वरित कार्रवाई से जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई जा सकी। महिला को तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीनगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को स्थिर बताया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:कौडियाला के पास हादसा, रोडवेज बस और यात्रियों की कार की हुई भिड़त

Sun Jun 8 , 2025
उत्तराखंड:कौडियाला के पास हादसा, रोडवेज बस और यात्रियों की कार की हुई भिड़त,सागर मलिक बस कौडियाला से होते हुए गोपेश्वर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान गलत दिशा से कार आई जिसके कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। ऋषिकेश में कौडियाला के पास रविवार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement