चकिया से सीएम योगी आज गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का करेंगे लोकार्पण


आज़मगढ़: सीएम योगी कल गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का करेंगे लोकार्पण, यात्रा की सुगमता के साथ विकास को लगेगें पंख आज़मगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड कनेक्टिविटी की शानदार सौगात गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का शुक्रवार को लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण का समारोह करीब 92 किमी लंबे लिंक एक्सप्रेसवे का आजमगढ़ के सलारपुर टोलप्लाजा के पास होगा। लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण और जनसभा करने के बाद मुख्यमंत्री एक्सप्रेसवे का भ्रमण करते हुए गोरखपुर पहुचेगें । गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल के विकास के नए गेटवे के रूप में देखा जा रहा है।
विकास की असीम संभावनाओं को प्रशस्त करने वाले मार्ग के रूप में तैयार किए गए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 91.35 किमी है। यह गोरखपुर के एनएच-27 पर जैतपुर के पास शुरू होकर आजमगढ़ के सलारपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से मिलता है। चार जिलों गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर और आजमगढ़ में पड़ने वाला पूर्णतः प्रवेश नियंत्रित यह एक्सप्रेसवे फोरलेन में निर्मित है और इसे भविष्य में सिक्सलेन तक विस्तारित किया जा सकता। एक्सप्रेसवे की इस परियोजना पर भूमि अधिग्रहण सहित 7283.28 करोड़ रुपये की लागत आई है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण दो पैकेज में गोरखपुर के जैतपुर से अंबेडकरनगर के फुलवरिया तक (48.317 किमी) तथा फुलवरिया से आजमगढ़ के सलारपुर तक (43.035 किमी) किया गया है। पहले पैकेज का निर्माण कार्यदायी संस्था के रूप में एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड और दूसरे पैकेज का निर्माण दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ने कराया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे आवागमन सुगमता की मिसाल बनेगा।गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर से लखनऊ जाने के लिए भी एक बेहतरीन और कम समय व्यय वाला विकल्प है। प्रवेश नियंत्रित मार्ग होने से लिंक एक्सप्रेसवे से वाया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर से लखनऊ की दूरी साढ़े तीन घंटे में तय हो सकेगी। इसके अलावा इसकी कनेक्टिविटी से लोग लखनऊ से होकर दिल्ली से लेकर आगरा तक के शानदार सफर का आनंद ले सकेंगे। यह स्पीडी होने के साथ सुरक्षित भी होगा। शुक्रवार सुबह आजमगढ़ के सलारपुर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने और जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने वाहनों के काफिले के साथ इस एक्सप्रेसवे की यात्रा शुरू करेंगे। मार्ग में वह घाघरा नदी पर कम्हरियाघाट में बने पुल पर उतरेंगे और करीब दस मिनट तक पुल का निरीक्षण करेंगे।इसके बाद पुनः उनकी यात्रा शुरू होगी और एक्सप्रेसवे पर भ्रमण करते हुए वह भगवानपुर टोल प्लाजा पर बने गोरखपुर पहुचेगें। सीएम कुल 86 किलोमीटर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर यात्रा करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आगामी 25 जून को

Fri Jun 20 , 2025
कोरिया दिनांक 20 जून 2025/पंचायती राज व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी जिला पंचायत में सामान्य सभा की बैठक आगामी 25 जून को होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा की अगुवाई में यह बैठक जिला पंचायत कार्यालय के सभागार मंथन कक्ष में दोपहर साढे बारह बजे से आहूत की […]

You May Like

advertisement