योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद ने लगाया योग शिविर

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद ने लगाया योग शिविर*

विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद, शाखा रायबरेली द्वारा मातृभूमि सेवा मिशन के सहयोग से योग शिविर का आयोजन किया गया। रायबरेली शहर के सई नदी के तट पर स्थित भारत माता मंदिर प्रांगण में आयोजित योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने सभी से योग को जीवन का हिस्सा बनाए जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक अमरेश बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्रा द्वारा की गई। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़ द्वारा किया गया। मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से योगाचार्य ब्रजमोहन, योग प्रशिक्षिका सोनम गुप्ता, प्रदीप पांडेय, बी. पी. सिंह ने योग की विविध विधाओं का प्रदर्शन किया। इस मौक़े पर वरिष्ठ चिकित्सक बृजेश सिंह, मनीष सिंह चौहान, समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अम्बरीश अग्रवाल, वी. के. अग्निहोत्री, सीमा श्रीवास्तव, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, सचिव अजय त्रिवेदी, विवेक सिंह, पवन श्रीवास्तव, राजा राम मौर्य, अजय मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, सुरेश चंद्र शुक्ला, डॉ. एल. पी. पांडेय का सहयोग सराहनीय रहा। योग शिविर के संयोजक देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने आये हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा रवींद्र सिंह द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ : 2017 के पहले पता नहीं चलता था कि सड़क में गढ्ढा है कि गढ्ढे में सड़क - सीएम योगी आदित्यनाथ

Fri Jun 20 , 2025
@ विकास ने बदली आजमगढ जिले की पहचान- सीएम योगी@ पिछली सरकारें विकास की बजाय डी-कंपनी और दाऊद गिरोह के साथ साझेदारी करती थीं- सीएम योगी@ किसी भेदभाव के बिना युवाओं को मिल रहा है रोजगार-सीएम योगी@ विकास ने बदली आजमगढ जिले की पहचान- सीएम योगी@ देश और प्रदेश की […]

You May Like

Breaking News

advertisement