कलेक्टर ने किया दरभा विकासखंड का दौरा

तीरथगढ़ एवं मंगनार में ग्रामीण विकास कार्यों का लिया जायजा

जगदलपुर 20 जून 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस और सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने गुरुवार को दरभा विकासखंड के तीरथगढ़ एवं मंगनार का दौरा किया। दौरे में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, हार्टिकल्चर एवं प्रदान संस्था अन्य के समन्वय से ग्राम स्तर पर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं क्लस्टर लेवल फेडरेशन की कार्यप्रणाली,सोलर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली हेतु मॉडल, कार्यान्वयन प्रक्रिया एवं समुदाय द्वारा संचालन की व्यवस्था, सब्जी उत्पादन के लिए बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज, रेजेनेरेटिव खेती पद्धति एवं किसानों की आमदनी में वृद्धि, कृषक उत्पादक संगठन, मुर्गी शेड, चारा प्रबंधन व आय में वृद्धि की प्रक्रिया, फलदार पौधारोपण में आम, नींबू, सहजन, पपीता, केला, नारियल एवं नर्सरी  विकास कार्य,इमली प्रसंस्करण से किसानों की आमदनी में इजाफा, मनरेगा के तहत पर्कोलेशन टैंक, ड्रिप सिंचाई, जल टंकिया का निर्माण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बाँस राफ्टिंग एवं कायकिंग जैसी गतिविधियाँ संचालित करने पर चर्चा किए । इसके अलावा ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित आवासों का अवलोकन। इस अवसर पर दरभा पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीरेन्द्र बहादुर, एपीओ मनरेगा शशांक, एनआरएलएम प्रभारी राजकुमार, पीएम आवास योजना के प्रभारी मनिहर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रत्येक हितग्राही लगा रहे हैं- एक पेड़ मां के नाम व्यक्तिगत हितग्राहियों के साथ ही विभागीय स्तर पर बड़े पैमाने पर प्लांटेशन की योजना प्रशासन की अपील पौधे लगाकर सेल्फी लें और अपने सोशल मीडिया पेज पर करें पोस्ट

Fri Jun 20 , 2025
कोरिया, 20 जून 2025। कोरिया की हरीतिमा को लेकर अपनी अलग पहचान है। यह जिला वनांचल क्षेत्र के तौर पर जाना जाता है। इस हरियाली को और भी ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए देश स्तर पर चल रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान से संबल मिल रहा है। कलेक्टर कोरिया […]

You May Like

advertisement