सरस्वती नदी पर बना डबल पूल शुरू अब पुराने पुल को तोड़ेगा सरस्वती बोर्ड : धुमन सिंह किरमच

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने बीएंडआर विभाग को सरस्वती नदी पर बने पुराने पूल को तोडऩे के दिए निर्देश।

पिहोवा, 22 जून : हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि पिहोवा में ड्रेन पर बने डबल पुल को शुरू कर दिया गया है अब पुराने पुल को ड्रने के ऊपर से हटाया जाएगा इसके लिए उपाध्यक्ष ने बीएंडआर विभाग को निर्देश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती का पानी रोकने और नदी में गंदगी डालेगा वाले पर सख्त कार्रवाई होगी। इस कार्य में शहरवासियों से अपेक्षा है कि वो भी सफाई का ध्यान रखें साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए 24 घंटे सतर्क रहने को कहा हैं।
सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने पिहोवा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस भी व्यक्ति या अधिकारी ने सरस्वती के कार्य में कोताही की उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने लोगों से बातचीत करते हुए उनका सरस्वती के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कॉलोनी वासियों से अपील की कि वे इसमें गंदगी ना डाले और दूसरे व्यक्तियों को भी इसमें गंदगी डालने से रोके।
उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि पिहोवा में सरस्वती नदी के साथ नेशनल हाईवे एक से लेकर गोला तक रिवर फंड तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब सरस्वती के साथ चलने वाले गंदे पानी की डैन और लगभग सारा पानी डाइवर्ट हो गया है। जिस भी कॉलोनी व क्षेत्र का पानी गंदा था, वह सरस्वती की बजाए ड्रेन में गंदे पानी को डालें। उन्होंने कहा कि सरस्वती बोर्ड विभाग ने लगभग सारे प्वाइंट बंद कर दिए हैं। फिर भी यदि कोई प्वाइंट बचता है तो इसकी जानकारी सरस्वती बोर्ड को दी जाए, ताकि सरस्वती नदी में साफ पानी चलता रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी बचत भवन में सुनेंगीं पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

Mon Jun 23 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी बचत भवन में सुनेंगीं पीड़ित महिलाओं की समस्याएं* रायबरेली 22 जून 2025जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने बताया है कि उ0प्र0 राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी 25 जून पूर्वाह्न 11:00 बजे बचत भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न रोकथाम […]

You May Like

advertisement