आलापुर (अंबेडकर नगर) विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत छात्रों को उपलब्ध कराए जाने वाला राशन प्रधानाध्यापक की कालाबाजारी की भेंट चढ़ रहा

आलापुर (अंबेडकर नगर) विकास खण्ड जहांगीरगंज अंतर्गत परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत छात्रों को उपलब्ध कराए जाने वाला राशन प्रधानाध्यापक की कालाबाजारी की भेंट चढ़ रहा है बच्चों के मध्यान्ह भोजन का राशन प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव विद्यालय से राशन कालाबाजारी के लिए भेज देते जिसको अंजाम देने हर महीने उनका बेटा विद्यालय पहुंच जाता है। बच्चों के भोजन में किस कदर बंदर बांट की जा रही है इसकी बानगी देखनी हो तो रायपुर बेलवाडाड़ी आइए जहां से एक वीडीओ वायरल हो रही है।। मालूम हो कंपोजिट विद्यालय रायपुर बेलवाडाड़ी में नौनिहालों को मीनू के मुताबिक भोजन उपलब्ध कराया जाना तो दूर आए दिन उनके भोजन के लिए आए राशन को प्रधानाध्यापक अपने बेटे के सहयोग से कालाबाजारी करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से लदवा कर भेज देते हैं ।ग्राम प्रधान पुष्पा देवी यादव एवं उनके पति सुभाष यादव ने प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है मेरे द्वारा बच्चों के राशन की कालाबाजारी रोकने का प्रयास किया गया लेकिन प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव अपनीमनमानी से बाज नही आ रहे हैं।ग्राम प्रधान पुष्पा देवी एवं उनके पति सुभाष यादव का आरोप है कि प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव द्वारा नौनिहालों के भोजन के लिए आने वाले खाद्यान्नों की कालाबाजारी कर दी जाती है जिसके कारण नौनिहालों को विद्यालय पर रोजाना भोजन उपलब्ध नहीं किया जाता। प्रधान प्रतिनिधि का आरोप है कि एमडीएम का जो राशन विद्यालय में आता है उसे प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव द्वारा बाकायदा अपने पुत्र के सहयोग से ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर या तो उसे घर उठा ले जाते हैं या फिर कहीं बेच देते हैं। रायपुर बेलवाडाड़ी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी एवं उनके पति सुभाष यादव ने एमडीएम के राशन की कालाबाजारी करने वाले प्रधानाध्यापक सूर्यभान यादव के विरुद्ध संबंधित अधिकारियों से जांचोंपरांत कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य पहुंची बरेली कर्मचारियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निपटारा

Tue Jan 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डा. सुषमा गौड़ियाल ने सोमवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को समाधान प्राथमिकता के […]

You May Like

advertisement