राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य पहुंची बरेली कर्मचारियों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निपटारा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डा. सुषमा गौड़ियाल ने सोमवार को सर्किट हाउस में नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा मलिन बस्ती का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा।
उन्होंने कहा है जो जिम्मेदारी मिली है उसको पूरी तरह निर्वहन करूंगी। कर्मचारियों के अधिकारों का पूरा ख्याल किया जाएगा। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कई बार ऐसा सुनने में आता है कि सफाई के उपकरण न होने के कारण शारीरिक परिश्रम से कर्मचारियों को सफाई सुचारू रखनी पड़ती है। इस वजह से कई बार कर्मचारियों की जान चली जाती है। इसको देखते हुए अत्याधुनिक उपकरण की व्यवस्था के लिए पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड की ओर से कई योजनाए कर्मचारियों के लिए संचालित हो रही है। हमारी प्राथमिकता होगी कि कर्मचारियों से बात कर उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य ने संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रम के तहत बस्ती नेकपुर नई आबादी व बाग, चौपुला गिहार बस्ती के लोगों से जनसंपर्क किया। इन जगहों पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को बताया कि तीन माह से संविदा कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल रहा है। महिला कर्मचारियों को दूर ट्रांसफर किया जा रहा है। मृतक आश्रित कोटे में नौकरी में देरी हो रही है। इस दोपहर में आयोग की सदस्य ने अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा भानु प्रकाश और उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संचित शर्मा को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दरवाजे में करंट छोड़ने से गई मासूम बच्ची की जान, दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Tue Jan 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : घर के दरवाजे में करंट छोड़ने से चार साल की बच्ची मौत के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम रवि कुमार दिवाकर ने दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।घटना […]

You May Like

advertisement