बदायूं के गांधी ग्राउंड में आज ने किया करोड़ों का नुकसान

बदायूं के गांधी ग्राउंड में आज ने किया करोड़ों का नुकसान —————- 23 जून बदायूं कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता वी न्यूज़ बदायूं। बदायूं के गांधी ग्राउंड में पिछले काफी दिनों से नुमाइश चल रही है जिसमें बदायूं नगर के एवं आसपास के जिलों के बहुत सारे दुकानदार अपनी दुकान लगाते हैं आज सुबह लगभग 8:00अचानक गांधी ग्राउंड के नुमाइश में पार्क के उत्तर पूर्व के कोने से अचानक एक दुकान में आग की लपटें और धुआं दिखाई दिया जिससे उपस्थित दुकानदारों में हड़कंप और घबराहट फैल गई। क्योंकि स्थानीय दुकानदार दुकान बंद करके अपने घर चले जाते हैं और कुछ दुकानदार दुकानों में ही सोते हैं क्योंकि मार्केट खुला नहीं था इसलिए अधिकतर दुकानें या तो बंद थी या कुछ दुकानदार खोलने की तैयारी कर रहे थे अचानक आग लगने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वह आग बुझाने के लिए इधर दौड़ने लगे कुछ दुकानदार आग बुझाते समय घायल भी हो गए।तभी मेला ग्राउंड में खड़ी हुई अग्निशमन बल की फायर ब्रिगेड गाड़ी ने आग पर काबू करने का प्रयास किया तथा कुछ अन्य फायर ब्रिगेड भी प्रशासन ने बुला ली लेकिन अधिक गर्मी और शुष्क मौसम के कारण आग दावानल का रूप ले चुकी थी और देखते ही देखते लगभग 25 दुकानें जलकर रख हो गयीं। जिसमें खिलौने चप्पल ज्वेलरी तथा विभिन्न दैनिक उपयोग की वस्तुओं की दुकान थी कुछ दुकानदारों का नगद केस जल गया। आग लगने की खबर सुनकर के पूर्व नगर नगर विधायक आबिद राजा वर्तमान नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता वर्तमान सांसद आदित्य यादव आदि राजनीतिक पार्टियों के के नेता घटनास्थल पर पहुंचकर दुकानदारों को शांत्वना दी तथा सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया प्रशासन की ओर से एसडीएम और कुछ राजस्व विभाग की टीम भी पहुंची लेकिन दुकानदारों का कहना था कि किसी भी राजनेता एवं प्रशासनिक अधिकारी ने दुकानदारों के लिए तुरंत कोई भी मदद नहीं दी यहां तक की कुछ दुकानदारों में इस बात को लेकर रोश व्याप्त था कि आज हम पूरे दिन भूखे हैं नंगे पैर हैं किसी ने यह भी नहीं किया कि हमको एक प्याला चाय की व्यवस्था की होती सभी नेता और अधिकारी आए और फोटो खिंचा करके तथा सांत्वना देकर चले गए लगभग 25 दुकानदारों की दुकानों का सामान जलकर राख हो गया और लगभग एक करोड़ रुपए का सामान कुछ दुकानदारों का नगद कैस भी जल गया कुछ दुकानदारों ने अधजले नोट भी दिखाएं जिन दुकानदारों की दुकान चली है उनकी सूची प्रशासन को सोपी गई है जो नीचे दी जा रही है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नितिन गोयल के सानिध्य में दी महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सोसाइटी कुरुक्षेत्र का चुनाव सर्वसमति से सम्पन्न

Tue Jun 24 , 2025
नितिन गोयल के सानिध्य में दी महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सोसाइटी कुरुक्षेत्र का चुनाव सर्वसमति से सम्पन्न वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : दी महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सोसाइटी रजिस्टर्ड सेक्टर 13 अर्बन एस्टटे कुरुक्षेत्र के चेयरमैन वन व चेयरमैन टू का चुनाव अग्रसेन पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ। जिसमें […]

You May Like

advertisement