उत्तराखंड: कोर्ट से सरकार को राहत, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक हटी

उत्तराखंड: कोर्ट से सरकार को राहत, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक हटी,
सागर मलिक

राज्य के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया पर हाई कोर्ट की रोक हट गई है।
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस कोर्ट ने अहम निर्णय सुनाया। जिसके बाद अब उत्‍तराखंड सरकार को बड़ी राहत मिली है।

बागेश्वर निवासी गणेश कांडपाल सहित अन्य ने याचिका दायर कर राज्य सरकार की ओर से 9 जून व 11 जून को जारी नियमावली व परिपत्र को याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी थी, जिसमें कहा गया था कि सरकार ने इस नियमावली में राज्य में अब तक के आरक्षण रोस्टर को शून्य घोषित कर दिया था और आरक्षण का नया रोस्टर जारी कर उसे पहली बार वर्तमान चुनाव से लागू माना।

याचिकाकर्ता के मुताबिक एक तरफ सरकार का यह नियम कोर्ट के पूर्व में जारी आदेश के विरुद्ध है और दूसरा पंचायती राज अधिनियम 2016 की धारा-126 के अनुसार कोई भी नियम तभी प्रभावी माना जायेगा जब उसका सरकारी गजट में प्रकाशन होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कांग्रेस का सरकार पर तंज, जेल में बंद भाजपा नेत्री को योग दिवस पर सम्मानित करने पर कांग्रेस का विरोध,

Sat Jun 28 , 2025
सागर मलिक जेल से फोन पर बात कर रही है अनामिका शर्मा, मिला है सत्ता संरक्षण -कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में महिला अपराधों पर कांग्रेस ने एक बार फिर धामी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता […]

You May Like

advertisement