भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती मनाई गई

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती मनाई गई*

रायबरेली शहर के प्रभुटाउन में भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद शाखा रायबरेली के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव अजय त्रिवेदी के द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. चम्पा श्रीवास्तव ने संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भारत विकास परिषद की स्थापना सन् 1963 में किया। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 1800 शाखाएं समाज को सांस्कारिक बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक अम्ब्रीश अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर वाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक राजा राम मौर्य ने डॉ. सूरज प्रकाश के द्वारा बताए गए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़, दिवाकर द्विवेदी, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, गजानन खुबेले, डॉ. ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, नीतू चतुर्वेदी, स्नेहलता श्रीवास्तव, इंजी. राकेश मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, रवींद्र नाथ श्रीवास्तव, हरिशंकर मिश्रा ने डॉ. सूरज प्रकाश के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोजपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और उपलब्धि

Sun Jun 29 , 2025
फिरोजपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और उपलब्धि (पंजाब) फिरोजपुर 28 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= श्रीमती संध्या शाह जिनका चयन रेलवे भर्ती बोर्ड जम्मू द्वारा 2016 में सहायक लोको पायलट के पद पर हुआ था। जिनकी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग है। ट्रेनिंग के […]

You May Like

advertisement