योगमय दिखाई दिया हरियाणा विधान सभा का प्रांगण

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

सीएम नायब सिंह सैनी के साथ विधायकों और स्टाफ ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शुभकामनाएं देते हुए सभी से योग दिवस समारोह में भाग लेने का किया आह्वान।

चंडीगढ़, 10 जून : हरियाणा विधान सभा का परिसर मंगलवार को योगमय दिखाई दिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के विधायकों और विधान सभा के अधिकारी कर्मचारियों ने मनोयोगपूर्वक योग किया। हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग की समर्पित टीम ने यह योग प्रोटोकॉल करवाया। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सभी से 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होने का आह्वान किया। यह योग अभ्यास सत्र सकारात्मक ऊर्जा, सहभागिता और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया और सभी उपस्थित लोगों को भी नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जो केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि जीवन को पूर्ण रूप से संयमित और संतुलित बनाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया ने भारत की इस प्राचीन विद्या को अपनाया है। हम सबका दायित्व है कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ जरूरी बैठक के कारण इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि मन, आत्मा और शरीर के समन्वय का विज्ञान है। कल्याण ने सभी नागरिकों से अपील की कि 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक भाग लें और योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम में हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार ने प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। उन्होंने अपने प्रशिक्षकों के साथ मिलकर उपस्थित प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम का संचालन हरियाणा विधान सभा के मीडिया एवं संचार अधिकारी दिनेश कुमार ने किया। योग आयोग के उपाध्यक्ष रोशन लाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा, विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक रामकुमार कश्यप समेत अनेक विधायक, आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा समेत अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हरियाणा विधान सभा परिसर में मंगलवा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते प्रदेश के विधायकों और विधान सभा के अधिकारी कर्मचारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिविर में युवाओं को बनाया जा रहा है संस्कावान्

Wed Jun 11 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक गुरुकुल में आर्यवीर दल के शिविर में पहुंचे 500 से अधिक युवा। कुरुक्षेत्र, 10 जून : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में राज्यपाल आचार्य देवव्रत की प्रेरणा से लगाये गये आर्यवीर दल योग एवं जीवन निर्माण शिविर में युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ भारतीय संस्कारों का भी ज्ञान […]

You May Like

advertisement