मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित

मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र प्रमोद कौशिक/अमित,1 मई : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में 1 मई 2026 को मजदूर दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र एवं सरस्वती वंदना से हुई, जिसे कक्षा दसवीं और ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा अत्यंत सुंदर एवं भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा तीसरी, चौथी और पाँचवीं के विद्यार्थियों ने अभिनय (एक्ट) के माध्यम से हमारे हेल्पर्स की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। उन्होंने यह संदेश दिया कि हमारे जीवन में सहायकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके बिना हमारा जीवन अधूरा है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने हाथों से ‘थैंक यू कार्ड’ बनाकर अपने घरों एवं विद्यालय में कार्य करने वाले सहायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और उनका आभार प्रकट किया।
अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा शर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली में बुद्ध जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न

Sat May 2 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली में बुद्ध जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान गौतम बुद्ध के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। यात्रा में झांकियां, बैंड-बाजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। वक्ताओं ने शांति, […]

You May Like

advertisement