कांग्रेस द्वारा आपातकाल के काले अध्याय पर मनाया संविधान हत्या दिवस : बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमन्त्री हुए शामिल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

डॉ. एसपी गुप्ता सेवानिवृत्त आईएएस) को सम्मानित करते हुए मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी।

गुरुग्राम.28 जून : कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में मनाए जा रहे संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम की कड़ी में आज गुरुग्राम। विश्वविद्यालय में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी रहे । इस अवसर पर उन्होंने आपातकाल के उस दर्दनाक समय लोकतन्त्र सेनानियों तथा उनके परिवार द्वारा झेली गई यातनाओं के विषय में बताते हुए सेनानियों को नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने लोकतन्त्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष महावीर भारद्वाज , सत्यपाल गुप्ता (डॉ. एस.पी.गुप्ता सेवानिवृत्त आई.ए.एस) तथा श्रीचंद गुप्ता को उनके योगदान के लिए नमन किया तथा सम्मानित किया।
इसी तरह दूसरा कार्यक्रम आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिपा (हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रशन) में मॉक पार्लियामेंट का आयोजन भाजयुमो (भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा) द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी रहे । इस अवसर पर उन्होंने आपातकाल के उस दर्दनाक समय लोकतन्त्र सेनानियों तथा उनके परिवार द्वारा झेली गई यातनाओं के विषय में बताते हुए सेनानियों को नमन किया ।
इस अवसर पर उन्होंने लोकतन्त्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष महावीर भारद्वाज , सत्यपाल गुप्ता(डॉ. एस.पी.गुप्ता सेवानिवृत्त आई.ए.एस) तथा श्रीचंद गुप्ता को उनके योगदान के लिए नमन किया तथा सम्मानित किया । महावीर भारद्वाज ने अपने ऊपर बीती उन यातनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि उस समय यदि ये एक लाख स्वत्न्त्रता सेनानी आंदोलन में ना उतरते तो आज लोकतंत्र की जगह तानाशाही होती । इस अवसर पर खेल मन्त्री गौरव गौतम, राज्य मन्त्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी विधायिका बिमला चौधरी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे ।
डॉ. एसपी.गुप्ता सेवानिवृत्त आईएएस) को सम्मानित करते मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदेश अस्पताल को अंग पुन:प्राप्ति की मिली मान्यता

Sun Jun 29 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आदेश मैडिकल कालेज एवं अस्पताल मोहड़ी को हरियाणा सरकार द्वारा अंग पुन:प्राप्ति हेतु अधिकृत अस्पताल घोषित किया गया है। यह जानकारी देते हुए आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गल ने कहा कि […]

You May Like

advertisement