आदेश अस्पताल को अंग पुन:प्राप्ति की मिली मान्यता

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आदेश मैडिकल कालेज एवं अस्पताल मोहड़ी को हरियाणा सरकार द्वारा अंग पुन:प्राप्ति हेतु अधिकृत अस्पताल घोषित किया गया है। यह जानकारी देते हुए आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गल ने कहा कि यह मान्यता मिलने के साथ ही आदेश अस्पताल राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सॉट्टो) तथा राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नॉट्टो) की सूची में शामिल हो गया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि इसे पीजीआई रोहतक के बाद हरियाणा का दूसरा ऐसा मैडिकल कॉलेज बन गया है जो अंग पुन:प्राप्ति में भागीदारी करेगा। इससे क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार रोगियों को जीवन रक्षक सहायता सुलभ हो सकेगी। आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि यह सिर्फ एक मान्यता नहीं, बल्कि एक बड़ा उत्तरदायित्व है। अब आदेश अस्पताल उन परिवारों के लिए आशा की किरण बनेगा जिन्हें प्रत्यारोपण की आवश्यकता है। हम पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ इस सेवा को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से न सिर्फ आदेश अस्पताल को नई पहचान मिली है, बल्कि इसका सीधा लाभ हरियाणा की जनता को मिलेगा।
जानकारी देते आदेश के एम.डी. डा. गुणतास सिंह गिल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खनन अधिकारी ने अवैध खनन के खिलाफ जिले में चलाया अभियान एक जेसीबी मशीन सहित आठ ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ कर किया थाना पुलिस के सुपुर्द

Sun Jun 29 , 2025
खनन अधिकारी ने अवैध खनन के खिलाफ जिले में चलाया अभियान एक जेसीबी मशीन सहित आठ ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ कर किया थाना पुलिस के सुपुर्द दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बैशवारा न्यूज़ समाचार में दो दिन पहले ही अवैध खनन की खबर प्रमुखता से छापी थी।जिसके बाद खनन […]

You May Like

advertisement