
लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन संपन्न
रायबरेली:- 14 जून 2026
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश के क्रम में विकास खण्ड राही में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
इस मेले में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामवासियों के साथ समूह की महिलाओ, प्रगतिशील किसानो ने प्रतिभाग किया। मेले में विभिन्न शासकीय विभागों ने जनकल्याण से सम्बंधित योजनाओ के स्टाल लगाकर योजनाओ का प्रचार प्रसार किया तथा सामाजिक सुरक्षा सहायता से सम्बंधित योजनाओ के पम्पलेट वितरित किये गए एवं नए आवेदन प्राप्त किये गए। इस शिविर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में विशेष तौर पर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओ रास्ट्रीय आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, पी०एम मातृ वन्दन योजना आदि पर विशेष बल देकर लाभार्थियों का चिन्हीकरण किया गया। मेले के दौरान खण्ड विकास अधिकारी राही संदीप सिंह ने विभिन्न लाभार्थियों व रास्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए सभी व्यक्तियों तक योजनाओ का लाभ पहुचने हेतू जागरूक किया। मेले में आए हुए ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परिक्षण एवं उपचार किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा अन्नप्राशन एवं गोदभराई का कार्यक्रम किया गया तथा पुष्टाहार वितरण एवं ग्राम स्वास्थ्य पोषण समिति के कार्यों के विषय में जानकारी दी गयी। यह मेला 16 जून 2026 तक ब्लाक मुख्यालय में चलता रहेगा।
मेले में अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राकेश उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी संजय सिंह, वरिष्ट प्रावधिक सहायक प्रमोद कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्रिज लाल, एडीओ (पंचायत) जीतेन्द्र सिंह व अन्य सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


