अब तक समाधान शिविर में 6052 शिकायतें में से 4494 का हुआ समाधान: कपिल शर्मा

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 जुलाई: एसडीएम पिहोवा कपिल शर्मा ने कहा कि अब तक समाधान शिविर में 6052 शिकायतें प्राप्त हुई, इनमें से 4494 शिकायतों का समाधान हुआ, 69 शिकायतें पेंडिंग हैं और 90 शिकायतों को रि-ओपन किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी समाधान शिविर में आने वाली अपने-अपने विभाग की शिकायतों का अति शीघ्र समाधान करें।
एसडीएम कपिल शर्मा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सोमवार व वीरवार को सभी उपमंडल और जिला स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं जुडकर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की शिकायतों को सुनते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा भी की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वो समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों को गंभीरता से लें और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीबी मुक्त भारत की ओर बढ़ा कुरुक्षेत्र, श्री कृष्ण आयुष विवि ने संभाली कमान

Fri Jul 18 , 2025
घर-घर दस्तक देंगे 300 आयुर्वेदिक चिकित्सक, टीबी रोगियों की होगी पहचान। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 जुलाई : जब इरादे नेक हों और सेवा का भाव हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। इसी सोच को साकार करते हुए श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को […]

You May Like

advertisement