पर्यटकों को अब एक छत के नीचे मिलेंगी अध्यात्मिक नगरी कुरुक्षेत्र के तीर्थ और पर्यटन स्थलों की सूचना : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

उपायुक्त नेहा सिंह ने केडीबी के पहले पर्यटन सूचना केन्द्र का किया शुभारंभ।
उपायुक्त ने सूचना केन्द्र में बनाए हस्तशिल्प केन्द्र, कैफेटेरिया सहित अन्य कक्षों का किया अवलोकन।
अब देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुरुक्षेत्र की मिट्टी, ब्रह्मसरोवर का जल,पवित्र ग्रंथ गीता और लड्डू का विशेष प्रसाद मिलेगा एक विशेष बॉक्स में।
3 माह के अंदर शेष पर्यटन सूचना केन्द्र भी किए जाएंगे शुरू, सूचना केन्द्र से पर्यटकों को मिलेगी गाइड सहित तमाम सूचनाएं।

कुरुक्षेत्र, 30 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अध्यात्मिक और सांस्कृतिक नगरी कुरुक्षेत्र के पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों की तमाम सूचनाएं, इतिहास की सूचना अब कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पर्यटन सूचना केन्द्र में मिल पाएगी। इस पर्यटन सूचना केन्द्र को अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार आगामी 3 माह में सभी पर्यटन सूचना केन्द्र शुरू कर दिए जाएंगे और ज्योतिसर गीता स्थली, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी पर्यटन सूचना केन्द्र खोलने की योजना है।
उपायुक्त नेहा सिंह सोमवार को अर्जुन चौक पर स्थित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पर्यटन सूचना केन्द्र के उदघाटन समारोह में बोल रही थी। इससे पहले उपायुक्त नेहा सिंह, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम लाडवा पंकज सेतिया ने मंत्रोच्चारण के बीच केडीबी के पहले पर्यटन सूचना केन्द्र का उदघाटन किया। इसके उपरांत उपायुक्त नेहा सिंह ने सैल्फ हैल्प गु्रप द्वारा पर्यटन सूचना केन्द्र में बनाए गए हस्त शिल्पी कक्ष, कैफेटेरिया, डिजिटल डाक्यूमेंट्री कक्ष, पर्यटन विश्राम केन्द्र के साथ-साथ अन्य कक्षों का भी अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त नेहा सिंह ने केडीबी की तरफ से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए एक विशेष बॉक्स में ब्रह्मसरोवर का जल, पवित्र ग्रंथ गीता, ज्योतिसर के वट वृक्ष का पत्ता और प्रसाद आदि शामिल है,के वितरण की प्रक्रिया का आगाज किया। यह बॉक्स केडीबी की तरफ से महज 230 रुपए की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा।
उपायुक्त नेहा सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार पहले पर्यटन सूचना केन्द्र को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इस शहर में केडीबी की तरफ से तैयार किए गए सभी पर्यटन सूचना केन्द्रों को आगामी 3 माह में शुरु कर दिया जाएगा। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और गीता स्थली ज्योतिसर में भी पर्यटन सूचना केन्द्र खोलने की योजना है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए केडीबी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि इस पर्यटन सूचना केन्द्र में देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के तमाम दिक्कतों का समाधान करते हुए गाइड, 48 कोस के तीर्थों की जानकारी, महाभारत कालीन पर्यटन स्थल, डिजिटल कक्ष में महाभारत पर आधारित डाक्यूमेंट्री सहित विश्राम गृह, रेलवे व हवाई जहाज टिकट की बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि पर्यटन सूचना केन्द्र के माध्यम से पर्यटकों को एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं मिल पाएंगी। इस सूचना केन्द्र से पर्यटकों को 9वीं व 11वीं शताब्दी में उत्खन्न से मिली प्राचीन मूर्तियों को रैपिलिका का भी दी जाएगी। इससे कुरुक्षेत्र के अध्यात्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और तीर्थ स्थलों के बारे में देश, विदेश से आने वाले पर्यटक सहजता से जान सकेंगे।
केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल ने कहा कि पर्यटन सूचना केन्द्र पर्यटकों के लिए वरदान साबित होगा। इस सूचना केन्द्र में पर्यटक 2-3 घंटे बीता सकेगा और कुरुक्षेत्र के बारे में हर प्रकार की जानकारी मिल पाएगी। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र की यादगार प्रसाद के रूप में भी अपने साथ ले जा सकेंगे। इसके लिए एक विशेष बॉक्स तैयार किया गया है।
केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि उपायुक्त नेहा सिंह के आदेशानुसार पर्यटन सूचना केन्द्र में केडीबी की तरफ से तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। यह सूचना केन्द्र एक आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इसमें कंटीन की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इस मौके पर केडीबी सदस्य अशोक रोसा, डा. एनके मोदगिल, कैप्टन परमजीत सिंह, बलवान, वाह फाउंडेशन से जसबीर आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू में स्किल से युवाओं का भविष्य बनाने का संकल्प'

Mon Jun 30 , 2025
‘एसवीएसयू में स्किल से युवाओं का भविष्य बनाने का संकल्प’ वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 20 गांवों के सरपंचों, पंचों और प्रतिनिधियों ने किया श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के स्किल मॉडल का अवलोकन।कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने किया युवाओं को स्किल से जोड़ने का आह्वान, कहा यह विश्वविद्यालय क्षेत्र का सौभाग्य।पंच-सरपंचों […]

You May Like

advertisement