देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद सिर्फ एक नाम, महेंद्र भट्ट की ताजपोशी तय मानी जा रही है

देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद सिर्फ एक नाम, महेंद्र भट्ट की ताजपोशी तय मानी जा रही है,
सागर मलिक

उत्तराखंड भाजपा को एक बार फिर महेंद्र भट्ट के रूप में नया (और पुराना) अध्यक्ष मिलने जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए केवल महेंद्र भट्ट ने ही सोमवार को नामांकन दाखिल किया, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना प्रबल हो गई है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे। यह कार्यक्रम भाजपा के संगठन पर्व के तहत आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

महेंद्र भट्ट के नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज और गणेश जोशी के अलावा कई सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, चूंकि अध्यक्ष पद के लिए किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है, ऐसे में महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा मंगलवार, 1 जुलाई को की जाएगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नेतृत्व में निरंतरता बनाए रखने के लिए भट्ट को फिर से जिम्मेदारी दी जा रही है। इस निर्णय को संगठनात्मक स्थिरता और आगामी चुनावों की रणनीति के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में भारी बारिश, रेड अलर्ट, स्कूलों में अवकाश घोषित

Tue Jul 1 , 2025
उत्तराखंड में भारी बारिश, रेड अलर्ट, स्कूलों में अवकाश घोषित,सागर मलिक dehradun-उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम विभाग ने सोमवार, 30 जून के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की […]

You May Like

Breaking News

advertisement