पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ थीम पर वृक्षारोपण महायज्ञ संपन्न

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ थीम पर वृक्षारोपण महायज्ञ संपन्न।

पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायबरेली में 12 जुलाई, रविवार को वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 का आयोजन “एक पेड़ मां के नाम 3.0” थीम के अंतर्गत उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना था।
प्रधानाचार्या डॉ. स्मिता मिश्रा के मार्गदर्शन एवं उप प्रधानाचार्या सुनीता सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा छात्राओं को पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर छात्राओं के मध्य वाद-विवाद, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरणादायक विचार एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन नोडल शिक्षिका कंचन यादव तथा सह-नोडल शिक्षिका सिम्पी सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं छात्राओं की अनुशासित, सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाया।
कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मियावाकी मॉडल से सजेगा हरित रायबरेली

Sun Jul 12 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत मियावाकी मॉडल से सजेगा हरित रायबरेली नोडल अधिकारी अनिल कुमार सागर ने किया वृक्षारोपण वृक्षारोपण कर सघन वनीकरण स्थल का किया निरीक्षण प्रमुख सचिव ने जनभागीदारी से वृक्षारोपण का दिया संदेश रायबरेली:- 12 जुलाई 2026वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत जनपद रायबरेली में संचालित व्यापक वृक्षारोपण अभियान […]

You May Like

Breaking News

advertisement