फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा “जून माह में टिकट चेकिंग द्वारा ₹02.40 करोड़ रूपये राजस्व अर्जित किया गया।”

(पंजाब) फिरोजपुर 02 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा सभी वास्तविक रेल उपयोगकर्ताओं को आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए टिकट रहित और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में गहन टिकट जाँच की जाती है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जून, 2025 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 37,138 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर कुल ₹02.40 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया गया। फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर उनको प्राधिकृत तरीकों जैसे आईआरसीटीसी वेबसाइट, यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप, रेलवे रिजर्वेशन काउंटरों आदि के माध्यम से उचित टिकट बुक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप अप्रैल माह में 322 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 55 हजार से अधिक रूपये वसूल किये गए।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य रेलवे टिकटों की बिक्री में सुधार और कोई भी यात्री बिना टिकट लेकर यात्रा न करें अर्थात् फिरोजपुर मंडल में शून्य टिकट रहित यात्रा का लक्ष्य रखा गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने रेलयात्रियों से अपील किया कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें। उन्होंने बताया कि रेलवे ने हाल ही में सुपर ऐप “रेलवन” लांच किया है, जिसके माध्यम से यात्रियों को सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर मिलेंगी। इस ऐप के माध्यम से रेलयात्री आरक्षित और अनारक्षित टिकट, प्लेटफार्म टिकट, ट्रेन की लाइव जानकारी, पीएनआर स्टेटस, खानपान का आर्डर, शिकायत और सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर रेल हेल्पलाइन सेवा भी प्राप्त कर सकते है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2025-26 के लिए रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल में श्री कुणाल पूरी को प्रधान, निर्मल मोंगा को सचिव और विपिन अरोड़ा को कोषाध्यक्ष किया गया नियुक्त

Wed Jul 2 , 2025
2025-26 के लिए रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल में श्री कुणाल पूरी को प्रधान, निर्मल मोंगा को सचिव और विपिन अरोड़ा को कोषाध्यक्ष किया गया नियुक्त प्रधान एवं सचिव बनते ही गौ माता की सेवा करने पहुंच गए फिरोजपुर छावनी गौशाला में और लगभग ₹20000 की मूल्य की जीवन रक्षक औषधियां […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored