उत्तराखंड पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए अपने समर्थित उम्मीदवारों के नाम,

सागर मलिक

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बीच जिला पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में अल्मोड़ा जिले से 21 उम्मीदवारों को कांग्रेस का समर्थन मिला है।

पार्टी के उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने सूची जारी करते हुए बताया कि अल्मोड़ा जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप ने जिले के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर नामों की सिफारिश की थी। इन नामों को प्रदेश नेतृत्व ने मंजूरी देते हुए पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की दूसरी सूची आज शाम तक जारी कर दी जाएगी।

अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

ढौरा: पूजा आर्या

भैसानी: गीता आर्या

नौगांव: मुन्नी आर्या

डुंगरा: हेमा देवी

खांकर: सुनीता कुंजवाल

सल्लभट कोट: शैलजा

डोल: रजनी

काभड़ी: भावना जोशी

धुंरास ग्रोली: हिमांशु

बलटा: जीवन सिंह मेहरा

गोलनाकरडिया: राजेंद्र बिष्ट

खोला: बिशन सिंह बिष्ट

पल्यूड़ा: संतोष

कुमौली: हेमा आर्या

डीडा: चंद्रशेखर

डिगरा: कुंदन

छानी ल्वेशाल: प्रकाश

डांगी खोला: रणजीत

सकनियालकोट: रोशन

सुनौली: पूजा

गडस्यारी: निशा

इससे पहले, भाजपा ने बुधवार को अपनी पहली सूची जारी की थी। राज्य के 12 जिलों में कुल 66,418 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इनमें 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य पद शामिल हैं।

नामांकन प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को और दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई को होगा। सभी चरणों की मतगणना 31 जुलाई को की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा शपथ ग्रहण के दौरान छ हुई

Sat Jul 5 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा शपथ ग्रहण के दौरान मुलाकात हुई आज भूरेमुंह में हूं मैं शपथ ग्रहण समारोह में आदरणीय शर्मा जी सांसद अमेठी से एक सुखद मुलाकात

You May Like

advertisement