डीएम-एसपी द्वारा सावन माह के दृष्टिगत मंदिरों का किया गया निरीक्षण

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम-एसपी द्वारा सावन माह के दृष्टिगत मंदिरों का किया गया निरीक्षण*_

रायबरेली:- 04 जुलाई 2025,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने आगामी सावन माह के दृष्टिगत बछरावां क्षेत्र में स्थापित भवरेश्वर मंदिर व श्री आस्तीक स्वामी मंदिर, लालूपुर खास का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मन्दिर परिसर, घाट व श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पार्किंग, बैरीकेटिंग,प्रकाश की व्यवस्था और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायें, जिससे सावन माह में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो और वह सुगमता से पूजा अर्चना कर सकें।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सुरक्षा व सुगम यातायात के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए, जिससे मन्दिर आने वाले श्रद्धालु सुगमता से आकर दर्शन कर सकें व उनके आवागमन में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हों।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

Sat Jul 5 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूतविधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट रायबरेली 04 जुलाई 2025आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर […]

You May Like

advertisement