उत्तराखंड: वेडिंग पॉइंट में आग लगाने से मची अफरा तफरी

उत्तराखंड: वेडिंग पॉइंट में आग लगाने से मची अफरा तफरी,
सागर मलिक

उत्तराखंड में शुक्रवार तड़के भीषण अग्निकांड हो गया। ऋषिकेश में आरपीएस स्कूल के पास स्थित शगुन वेडिंग पॉइंट में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देख अंदर सो रहे लोग बमुश्किल अपनी जान बचा सके। इस हादसे में वेडिंग पॉइंट का सारा सामान और पांच वाहन जलकर खाक हो गए।

आग लगने की सूचना मिलते ही ऋषिकेश दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग की गंभीरता को देखकर नरेंद्रनगर और हरिद्वार से पांच अतिरिक्त दमकल वाहन भी बुलाए गए। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने की वजह से पास के एक निजी स्कूल ने तत्कालीन सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी है। प्रारंभिक जांच में फायर विभाग ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया है और मामले की गहन जांच जारी है।

यह अग्निकांड शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब स्थानीय लोगों ने शगुन वेडिंग पॉइंट से उठती आग की लपटें देखीं। पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। कोतवाल प्रदीप राणा और फायर अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि आग को नियंत्रित कर लिया गया है।

इस घटना में दो छोटे लोडर, एक पिकअप वाहन, एक कार और एक मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गए, साथ ही टेंट का पूरा सामान भी राख हो गया। आग के कारण आसपास की बिल्डिंगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जो राहत की बात है। नुकसान की अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: खनन विभाग ने राजस्व वसूली में रचा इतिहास

Sat Jul 5 , 2025
देहरादून: खनन विभाग ने राजस्व वसूली में रचा इतिहास,सागर मलिक उत्तराखंड खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ₹331.14 करोड़ का ऐतिहासिक राजस्व अर्जित कर सभी पूर्ववर्ती रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह न केवल विभागीय इतिहास की सर्वाधिक तिमाही आय है, बल्कि यह राज्य सरकार के […]

You May Like

Breaking News

advertisement