रायबरेली में भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया*

समाज को सांस्कारिक बनाने के लिए भारत विकास परिषद कटिबद्ध : अवनीश सिंह

भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस, रायबरेली शहर के कचहरी रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ विधायक अवनीश कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। भारत विकास परिषद रायबरेली के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्कार और सेवा के क्षेत्र में भारत विकास परिषद अपनी सेवाएँ पूरे देश में दे रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ खंड स्नातक विधायक अवनीश कुमार सिंह ने परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि 63 वर्षों से निरंतर यदि कोई सामाजिक संगठन समाज में कार्य कर रहा है तो उसके सदस्य बधाई के पात्र हैं, उन्होंने यह भी कहा कि समाज को सांस्कारिक बनाने में परिषद की भूमिका सराहनीय है। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संस्कार संयोजक मुकेश जैन ने देश के अनेकों महानगरों में परिषद द्वारा चलाए जा रहे सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों, पैथोलॉजी, पर्यावरण और महिला जागरूकता कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया। राष्ट्रीय महिला संयोजिका अमिता जैन ने परिषद में महिलाओं की भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि संयुक्त परिवार परंपरा को फिर से शुरू करने के लिए परिषद कृत संकल्पित है। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई ने रायबरेली में परिषद द्वारा चलाए जा रहे सेवा एवं संस्कार अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सेवा संयोजक अम्बरीश अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। भारत विकास परिषद के द्वारा स्थायी सेवा कार्यों में अपना योगदान देने वाले डॉ. रवि मिश्रा, डॉ. एल. पी. पांडेय सहित पाँच चिकित्सकों एवं सदस्यों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन विवेक सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक राकेश कक्कड़ ने आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। परिषद के सचिव अजय त्रिवेदी ने वर्तमान सत्र में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दिया। समारोह में महिला अध्यक्ष वाणी पांडेय, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, गजानन खुबेले, राजा राम मौर्य, कमलेश श्रीवास्तव, उमेश अग्रवाल राकेश मिश्रा, नीलिमा श्रीवास्तव, नीतू चतुर्वेदी, हरिश्चंद्र शर्मा, डॉ. ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी सहित समस्त पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स रायबरेली के डॉक्टरों ने एक बच्चे को उसके 9वें जन्मदिन पर दिया दुर्लभ जन्मजात बीमारी से मुक्ति का उपहार

Tue Jul 8 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एम्स रायबरेली के डॉक्टरों ने एक बच्चे को उसके 9वें जन्मदिन पर दिया दुर्लभ जन्मजात बीमारी से मुक्ति का उपहार रायबरेली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायबरेली में दुर्लभ रोग इन्कॉन्टिनेंट एपिस्पेडियस से पीड़ित 9 वर्षीय बालक की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। इस बीमारी की घटनाएँ […]

You May Like

advertisement