उत्तराखंड: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन शुरू होगी

सागर मलिक

आपदा प्रबंधन मजबूत करने और फसलों की सुरक्षा के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत की जाए। यह मैराथन कुमाऊं में गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति–माणा से मलारी तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल कर हर साल तय तिथि पर नियमित रूप से कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक मजबूत बनाने और प्रभावितों को समय पर सहायता राशि देने के निर्देश दिए। सीमांत और पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ और सोलर फेंसिंग की विस्तृत योजना तैयार करने को भी कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली और अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: चुनाव आयोग ने आधा दर्जन राजनीतिक दलों को नोटिस थमाया

Tue Jul 8 , 2025
सागर मलिक *6 साल से निष्क्रिय दलों को जारी किया गया नोटिस 15 दिन में देना होगा जवाव उत्तराखण्ड राज्य के कुल 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आर यू पी पी) को दिया गया नोटिस* देहरादून। उत्तराखण्ड में बीते 6 साल से निष्क्रिय 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों […]

You May Like

advertisement