योग-क्रिया को अपनी दिनचर्या में शामिल करे युवा पीढ़ी,…. कुलपति

योग-क्रिया को अपनी दिनचर्या में शामिल करे युवा पीढ़ी,
…. कुलपति
मसुविवि और 99 यूपी बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में योगा विथ एन सी सी कैडेट्स, एवं ग्राम पंचायत धरवारा के स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग से ग्रामवासी हुए लाभान्वित,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ और 99 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में योग के एनसीसी कैडेट्स की कार्यशाला जनपद के प्रतिष्ठित महाविद्यालय शिबली नेशनल पीजी कॉलेज आजमगढ़ में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी की अध्यक्षता व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली जी की देखरेख व विश्वविद्यालय के योग प्रभारी प्रो. प्रशांत राय, प्रशिक्षक डॉ. पंकज जी एवं प्रधान धरवारा श्री रामधनी जी के सहयोग से संपन्न हुई।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जो 15 जून से 21 जून तक लोक भवन, शासन, प्रशासन एवं विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित है, उसी के क्रम में विगत दिनों विश्वविद्यालय परिसर में एक वृहद कार्यशाला प्रो. शशिकांत जी के नेतृत्व में आयोजित की गई, उसी कड़ी में आज आजमगढ़ जनपद के प्रतिष्ठित महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने योग क्रिया के माध्यम से समाज को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि योग क्रिया के माध्यम से तथा नियमित दिनचर्या से हम अपने जीवन को न सिर्फ लंबी उम्र दे सकते हैं अपितु स्वस्थ भी रह सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत सर्वाइकल पेन की समस्या को नई पीढ़ी से साझा करते हुए उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि मुझे सर्वाइकल की जब समस्या हुई तो डॉक्टर की दवा उतना कारगर नहीं हुई जितना एक्सरसाइज के माध्यम से हमें इस समस्या से निजात मिली। मेरा व्यक्तिगत अनुभव है कि यदि हम योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें तो काफी हद तक हम स्वस्थ रह सकते हैं। हालांकि दिनचर्या नियमित रखने में थोड़ा कठिनाई आती है परंतु यह धीरे-धीरे तन और मन को असीम सुख प्रदान करता है। स्वस्थ रहें और मस्त रहें के उद्घोष के साथ कुलपति जी ने नई पीढ़ी को योग क्रिया को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मोबाइल को सिर्फ मतलब भर उपयोग करने का मशविरा दिया, सोशल मीडिया द्वारा चकाचौध एवं दिगभ्रमित करने वाली कुप्रवृत्तियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कुलपति जी ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्वविद्यालय एवं संबद्ध सभी महाविद्यालय में भी 15 जून से 21 जून तक योग प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न तरीके से चलाया जाएगा हालांकि बुजुर्गों और महिलाओं के लिए स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर विश्वविद्यालय विशेष रूप से प्रशिक्षित कर रहा है, हमारी संस्कृति ही रही है की बड़े बुजुर्ग यदि स्वस्थ रहेंगे तो काफी हद तक हम सभी की मुस्कान में संवृद्धि होगी ।
योग प्रभारी ने योग प्रशिक्षण के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स को कैसे रहे निरोगी काया के गुण सिखाए उन्होंने कि आप यह कदापि ना समझे कि हम हमेशा स्वस्थ रहेंगे जीवन में व तकनीकी दुनिया में आर्थिक के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक परेशानियां आएंगे उन समस्याओं से कैसे निजात पाया जाए मेरी समझ से उसकी संजीवनी है योग।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने कुलपति जी को इसलिए धन्यवाद ज्ञापित किया कि योग प्रशिक्षण हेतु मेरे महाविद्यालय को चुना गया इसके लिए हम महाविद्यालय परिवार की तरफ से आप सभी को विशेष रूप से कुलपति जी को योग प्रभारी प्रो. प्रशांत जी, डॉ पंकज सिंह डॉ प्रवेश सिंह व डॉ जयप्रकाश जी के साथ-साथ शिवली कॉलेज के सभी प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद हमारे 99 बटालियन के एनसीसी कैडेट्स योग शिविर में शामिल होकर निश्चय ही प्रतिकूल मौसम को भी चुनौती दिए, इसके लिए हम एनसीसी कैडेट्स को विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। अंत में उन्होंने एक बार पुनः आगंतुक आगमन को प्रणाम करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़
मो.न. 94 5244 5878

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement