मोथरावाला में पूर्व सैनिकों का छलका दर्द, सीवरेज-सड़क के काम से त्रस्त नागरिक

सागर मलिक

देहरादून, 7 जुलाई : धर्मपुर विधानसभा के मोथरावाला क्षेत्र में सीवरेज, पानी और सड़क निर्माण के धीमे काम ने स्थानीय निवासियों, खासकर पूर्व सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUDSDA) द्वारा इंद्रपुरी एसटीपी प्लांट के पास चल रहे इन कार्यों की सुस्त गति से लोग त्रस्त हो चुके हैं।

आज मोथरावाला में आयोजित एक चौपाल बैठक में पूर्व सैनिकों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए वे संबंधित विभागों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। उनकी फरियाद सुनने के लिए पहुंचे सागर मलिक और उनके साथियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और हालात को गंभीर पाया।

सागर मलिक ने बताया कि उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग के जेई अजय रावत से फोन पर बात की। जेई रावत ने दुर्गा मंदिर वाली सड़क का निर्माण कल तक पूरा करने का आश्वासन दिया है। साथ ही, जहां तारकोल की सड़कें हैं, वहां ड्रेसिंग कराने और जल्द ही सभी सड़कों का काम पूरा करने का भी भरोसा दिलाया है।

इस बैठक में मुख्य रूप से श्री जगत सिंह भंडारी, सागर मलिक, कैप्टन तिलक राज गुरुंग, सूबेदार भरत सोनियाल, राजेंद्र सिंह गुसाई, लोकेश थापा, जंग गुरुंग, हैरी बहादुर गुरुंग, कैप्टन श्री पंवार, विनोद कुमार और अन्य कई पूर्व सैनिक व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रशासन से जल्द से जल्द इन समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सूचना आयोग ने हरिद्वार की सुनवाई तिथियां स्थगित की

Tue Jul 8 , 2025
सागर मलिक कांवड़ यात्रा की बजह से हाइब्रिड मोड से पेशी की सुविधा देहरादून। मुख्य सूचना आयुक्त उत्तराखंड, श्रीमती राधा रतूड़ी ने हरिद्वार में जारी कांवड़ यात्रा को देखते हुए पुलिस विभाग और नगर निगम से संबंधित द्वितीय अपीलों व शिकायतों की सुनवाई की तिथियों को स्थगित करने के निर्देश […]

You May Like

Breaking News

advertisement