नवीन जिन्दल फाउंडेशन ने डोर टू डोर जाकर टीबी मरीजों को चौथे महीने की पोषक सामग्री वितरित की

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष 9416191877

सांसद नवीन जिन्दल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 100 टीबी मरीजों को वितरित की जा रही है हर माह पोषण सामग्री।

कुरुक्षेत्र,11 मई : सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 100 टीबी मरीजों को नियमित रूप से राशन सामग्री वितरित की जा रही है। नवीन जिन्दल फाउंडेशन टीम ने आज संसदीय क्षेत्र के 100 मरीजों के घरों में डोर टू डोर जाकर चौथे महीने की पोषक सामग्री वितरित की गई। यह पहल टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि टीबी आज भी एक गंभीर बीमारी है, जो बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित कर रही है, लेकिन समय पर जांच, नियमित दवा, संतुलित पोषण और सही जागरूकता के माध्यम से इसे पूरी तरह हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल का संकल्प है कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाकर देश के सामने एक अनुकरणीय मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाए।
उन्होंने बताया कि इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सांसद नवीन जिन्दल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के 100 टीबी मरीजों को अडॉप्ट किया गया है। इस एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मरीज को छह माह तक नियमित रूप से राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उपचार के दौरान उन्हें आवश्यक पोषण मिल सके और वे जल्द स्वस्थ जीवन की ओर लौट सकें।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत मरीजों के उपचार, पोषण और मनोबल को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सांसद नवीन जिन्दल की यह पहल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 12 मई पर विशेष।नर सेवा ही नारायण सेवा : मास्टरजी

Tue May 12 , 2026
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 12 मई पर विशेष।नर सेवा ही नारायण सेवा : मास्टरजी हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 कुरूक्षेत्र,11 मई : नर सेवा ही नारायण सेवा है। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु मास्टरजी का कहना है […]

You May Like

advertisement