पिकअप वाहन को बचाने के प्रयास में बस गड्ढे में उतरी, सभी यात्री सुरक्षित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , शुक्रवार को एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। घटना धनेटा शाही रोड पर ग्राम भिटौली नगला के पास करीब दोपहर 12 बजे की है।
जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी को बचाने के प्रयास में बस असंतुलित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
बस चालक जाहिद पुत्र समशुल हसन, निवासी कस्बा आंवला,ने बताया कि घटना के समय बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और अपने-अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अमरनाथ यात्रा के उपलक्ष्य में 31 मार्च को बदायूं में होगा भंडारा व रुद्राभिषेक

Sat Mar 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से आरम्भ होने जा रही है। इसी उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बरेली-बदायूं द्वारा 31 मार्च को जिला बदायूं में भंडारा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में जानकारी उपजा प्रेस क्लब […]

You May Like

advertisement