2 करोड़ 23 लाख के बजट से कुरुक्षेत्र में करवाए जाएंगे विकास कार्य : कंवलजीत कौर

2 करोड़ 23 लाख के बजट से कुरुक्षेत्र में करवाए जाएंगे विकास कार्य : कंवलजीत कौर

विकास कार्यों की सूची की तैयार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बिना भेदभाव के किए जा रहे है विकास कार्य,जिला परिषद की 127वीं बैठक सम्पन्न।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 27 मार्च : जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास पथ पर है, बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य लगातार किए जा रहे है तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
जिला परिषद चेयरपर्सन शुक्रवार को पंचायत भवन के सभागार में जिला परिषद की 127वीं बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के पास 2 करोड़ 23 लाख का बजट उपलब्ध था, इस बजट को आज की बैठक में स्वीकृति सदस्यों की सहमति दी गई और इस बजट से विकास कार्य जल्द ही करवाए जाएंगे, जो विकास कार्य करवाए जाएंगे उनकी सूची तैयार कर ली गई है। इस बजट में टाइड के लिए लगभग 1 करोड़ 34 लाख और अनटाइड में करीब 89 लाख शामिल है।
उन्होंने बताया कि टाइड के बजट में से पीने के पानी से सम्बन्धित और स्वच्छता से सम्बन्धित विकास कार्य करवाए जाएंगे तथा अनटाइड के बजट में विकास कार्य करवाए जाएगे। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के बारे में सभी सदस्यों से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में इस योजना का प्रचार प्रसार करे ताकि आम जन इस योजना का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। जिला परिषद चेयरपर्सन ने इस बात की भी स्वीकृति सदस्यों से ली कि अगर कोई बजट आगामी माह के अंत तक आता है तो उसे भी आज की बैठक में शामिल किया जाएगा और इससे भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।
जिला परिषद के वाईस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में पेंशन में बढ़ोतरी की है जिसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया और कहा कि जिला परिषद के पास बजट की कमी नहीं है और प्राथमिकता के आधार पर जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे है।
इससे पहले जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भू राठी ने सभी सदस्यों के सामने बैठक के एजेंडे के बारे में विस्तार से बताया और आए हुए सदस्यों का स्वागत भी किया। इस मौके पर जिला परिषद के डिप्टी सीईओ कृष्ण लाल, लेखा अधिकारी सत्य भूषण सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्याग, तपस्या और साधना की महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजली

Sat Mar 28 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 मार्च : ब्रह्माकुमारीज कुरुक्षेत्र में पुण्य स्मृति दिवस पर दिव्य गुणों को धारण करने का लिया संकल्प।ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति धाम सेवा केंद्र, कुरुक्षेत्र में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की वरिष्ठ दादियों – दादी जानकी ,दादी हृदय मोहिनी, दादी चंद्रमणि एवं प्रेम दीदी- की पुण्य स्मृति […]

You May Like

advertisement