
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार अपने नियमित अभियान के तहत बदायूं रोड क्षेत्र में ईस्ट्रा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड पर कार्रवाई करते हुए थर्माकोल वेस्टेज जलाते हुए एक व्यापारी को रंगे हाथ पकड़ा। पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यापारी पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया गया।
इसी अभियान के दौरान अलखनाथ मंदिर रोड पर गड़ी चौकी के पास प्रतिबंधित पॉलीथीन ले जाते हुए एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया, जिससे ₹25,000 का जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


