अमरनाथ यात्रा के उपलक्ष्य में 31 मार्च को बदायूं में होगा भंडारा व रुद्राभिषेक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से आरम्भ होने जा रही है। इसी उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बरेली-बदायूं द्वारा 31 मार्च को जिला बदायूं में भंडारा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी उपजा प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रधान संजय पाराशरी ने दी। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर बदायूं के अल्फा सराय शिवनगरी में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं बाबा का रुद्राभिषेक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब में प्रचार सामग्री का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, कार्यालय प्रभारी पुत्तन सक्सेना, विवेक मिश्रा, अशोक शर्मा, अशोक शर्मा लोटा, विजय सिंह, अरविंद कुमार, अनूप मिश्रा, वीरेंद्र अटल, दीपक शर्मा, कुमार विनय, शुभम ठाकुर, सुयोग्य ठाकुर, राहुल गुप्ता, राजेश सक्सेना, किशोर कुमार और शशांक ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चार करोड़ की लूट के विरोध में किसानो का सत्याग्रह

Sat Mar 21 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर 17 जनवरी 2026 से बदायूं के बगरैन गोदाम से आर्य एजी ग्रुप द्वारा की गई 4 करोड़ रुपये की खुली लूट के खिलाफ है, जिसमें 1031 मीट्रिक टन अनाज लूटकर 4000 से अधिक छोटे-सीमांत किसानों […]

You May Like

advertisement