नीम,पीपल और अनार के पांच पौधों का रोपण किया गया हरियाली है जहां, वहां खुशहाली होती

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय लाइब्रेरी की फील्ड में पांच पौधे नीम, पीपल और अनार के रोपित किए गये। इस अवसर पर जिला पूजन प्रमुख आचार्य मेधावृत शास्त्री ने वृक्षों का पर्यावरणीय प्रभाव और महत्व बताया एव लोगों से अपील की कि मानवता को सुरक्षित रखने के लिए एक ही उपाय है कि हम अधिक से अधिक वृक्षों को लगाएं और उन्हें सुरक्षा प्रदान करें। मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने पौधों की सुरक्षा हर हाल में करने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने वृक्ष विषयक कविता सुनाई जो खूब पसंद की गई । जहां अधिक हों वृक्ष वहां हरियाली होती – और खूब हों वृक्ष, वहां खुशहाली होती / वृक्ष भरें भंडार आज इस धरती के – वृक्ष बने श्रृंगार आज इस धरती के।पौधारोपण के इस कार्यक्रम में विशेष योगदान राकेश शर्मा गुरु और नवीन शर्मा का रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रम दिवस के उपलक्ष में उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन फिरोजपुर द्वारा रेलवे क्लब फिरोजपुर में पुरस्कार वितरण समारोह का किया गया आयोजन

Thu Jul 10 , 2025
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले विभिन्न विभागों के 52 रेल कर्मचारियों को पुरस्कृत कर किया सम्मानित (पंजाब) फिरोजपुर 09 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= श्रम दिवस के उपलक्ष्य में आज उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन फिरोजपुर द्वारा रेलवे क्लब, फिरोजपुर में पुरूस्कार वितरण […]

You May Like

advertisement