भारतीय रेल विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सीट की स्थिति की जानकारी

(पंजाब) फिरोजपुर 11 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार अग्रसर है। रेलवे ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलयात्रियों को अब सीट की स्थिति और चार्ट तैयार होने की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर (यात्री टिकट बुक कराते समय अपना मोबाइल नंबर रिजर्वेशन फॉर्म पर भरता है) पर स्वतः ही एसएमएस के माध्यम से भेजी जा रही है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की अद्यतन (update) स्थिति की सटीक जानकारी समय पर प्राप्त हो रही है। फिरोजपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर जन उद्घोषणा प्रणाली (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) के माध्यम से ट्रेनों के सम्बन्ध में अपडेट स्थिति की उद्घोषणा लगातार की जाती है।

    इसके अलावा, रेलवे ने एक अत्याधुनिक मोबाइल ऐप "रेलवन (RailOne)" भी हाल ही में लॉन्च किया है, जो रेलयात्रियों के लिए एक एकीकृत डिजिटल समाधान के रूप में कार्य करता है। "RailOne" ऐप यात्रियों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक रेलवे सेवाएं प्रदान करता है, जिससे उनकी यात्रा और भी सुविधाजनक एवं सुगम बनती है । इस ऐप में निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएं  जैसे कि पीएनआर स्टेटस की जांच, ट्रेन की लाइव स्टेटस, अनारक्षित टिकट की बुकिंग, आरक्षित टिकट की बुकिंग, कोच स्थिति और प्लेटफार्म की जानकारी, ट्रेन का समय-सारणी, टिकट रद्द करने और रिफंड आदि उपलब्ध हैं।

      रेलवे सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से “RailOne” ऐप डाउनलोड कर इसका लाभ उठाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु पूर्णिमा महोत्सव नूर महल–दिव्य समर्पण और आत्मोद्धार का पावन पर्व

Sat Jul 12 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 11 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2025 का शुभारंभ वेदों के दिव्य उच्चारण एवं गुरु-वंदना से हुआ। मंच संचालन की गरिमामयी ज़िम्मेदारी स्वामी ज्ञानेशानंद जी एवं साध्वी सुमेधा भारती जी ने भावपूर्ण ढंग से निभाई। “साध्वी सुमेधा भारती […]

You May Like

Breaking News

advertisement