ई रिक्शा अर्टिगा कार में जोरदार टक्कर ई रिक्शा चालक की मौत तीन की हालत गंभीर

आजमगढ़।सिधारी थाना क्षेत्र के मुंडा गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सफाई कर्मचारी की जहां मौत हो गयी, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, सिधारी थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी शिवचंद यादव (39) पुत्र देवनाथ शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे ई-रिक्शा से जा रहे थे, ई-रिक्शा में उनके अलावा रवि जयसवाल (19), रिंका जयसवाल (25) और महेश (40) सवार थे जिन्हे तहबरपुर जाना था। ई-रिक्शा के मुंडा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवचंद यादव सहित चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवचंद यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों रवि, रिंका और महेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक शिवचंद यादव दो पुत्रों का पिता था और पिछले 16 वर्षों से रानीपुर विकास खण्ड रानी की सराय में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था। परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय रेल विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सीट की स्थिति की जानकारी

Sat Jul 12 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 11 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार अग्रसर है। रेलवे ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलयात्रियों को अब सीट की स्थिति और चार्ट तैयार होने की सूचना उनके पंजीकृत मोबाइल […]

You May Like

Breaking News

advertisement