मानव सेवा क्लब की दो महिला सदस्य अमर नाथ की यात्रा पर रवाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बाबा अमर नाथ की दुर्गम यात्रा पर पुरुषों को सोचना पड़ता है वहां मानव सेवा क्लब की दो महिला सदस्य अपने साहस के दम पर आज शनिवार को ट्रेन द्वारा जम्मू के लिए बरेली स्टेशन से रवाना हो गई उनकी रवानगी पर क्लब ने कहरवान स्थित कार्यालय में एक कार्यक्रम कर उनको शॉल, हार और रास्ते के लिए जरूरत की वस्तुएं देकर उनकी यात्रा की मंगलकामनाएं कीं। यात्रा पर जाने वाली महिलाएं बजरिया पूरनमल की मधुरिमा सक्सेना हैं और अनीता सिन्हा ग्रीन पार्क की निवासी हैं दोनों महिलाओं ने आत्मविश्वास और साहस से भरकर बाबा अमरनाथ की सदभावना यात्रा पूरी करने का संकल्प लिया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सुरेश बाबू मिश्रा, डॉ. सुरेश रस्तोगी, इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा, साधना गुप्ता,सुनील शर्मा,पीयूष गुप्ता,सत्येंद्र सक्सेना, शकुन सक्सेना ने इनकी मंगलमय यात्रा की ईश्वर से प्रार्थना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कबीर पुरस्कार प्राप्त जे.सी . पालीवाल की द्वितीय मनाई गई पुण्यतिथि

Sun Jul 13 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रंग कर्म को विश्व फलक पर चमकाने वाले भारत सरकार द्वारा कबीर पुरस्कार प्राप्त कबीर पुरस्कार प्राप्त जे.सी. पालीवाल जी की द्वितीय पुण्यतिथि लोक खुशहाली सभागार में मनाई गई।इसमें शहर के संस्कृति प्रेमी,साहित्यकार, चिकित्सक, पत्रकार बंधु, समाजसेवी, राजनेता,उद्योगपति आदि ने सम्मिलित होकर अपने श्रद्धा […]

You May Like

Breaking News

advertisement