
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,आज 9 मई शनिवार को कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। उसके बाद विशाल भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शौर्य यात्रा का शुभारंभ भाजपा के जिला मंत्री विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान किया। महाराणा प्रताप की शौर्य शोभा यात्रा निकालने से पूर्व रसूला चौधरी गांव में स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति पर फूल माला पहनाकर किया। इस मौके पर जिला मंत्री संजय चौहान ने बताया कि शौर्य यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के आदर्श, देशभक्ति और वीरता से प्रेरित करना है। और क्षत्रिय समाज की मातृशक्ति और युवाओं को संगठित कर आपसी भाईचारे का संदेश देना है।
इस मौके पर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के वरिष्ठ व्यापारी नेता सचिन चौहान एवं क्षत्रिय महासभा के युवा जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन एवं उनके संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
और कार्यक्रम में मौजूद क्षत्रिय महासभा के लोगों एवं मातृशक्ति और युवाओं को संगठित रहने एवं भाईचारे बनाए रखने का संदेश दिया।
इसके बाद महाराणा प्रताप की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ जिला मंत्री संजय चौहान ने ध्वजारोहण कर यात्रा का शुभारंभ किया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की शोभायात्रा कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र में घूम कर महाराणा प्रताप चौक पर आकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान लालता प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, व्यापारी सचिन चौहान, जानकी देवी इंटर कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक अमित सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सभासद अबोध सिंह, कृपाल सिंह, सतीश महेश्वरी, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू, प्रदीप गुप्ता, दीपक तोमर, दुर्ग पाल सिंह, विक्रमपुर प्रधान वेदपाल सिंह, रेलवे के रिटायर मैनेजर नेत्रपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, एडवोकेट यशेंद्र सिंह, रंजीत दिवाकर, गौरव मिश्रा शीतल भारद्वाज, ममता गंगवार, गुड्डी सिंह सहित सैकड़ो लोग शोभायात्रा में शामिल रहे।


